Advertisment

डॉक्टर अर्चना की आत्महत्या के बाद खौफ में चिकित्सक, चिकित्सकों ने लगाई सुरक्षा की गुहार

डॉक्टर अर्चना की आत्महत्या के बाद चिकित्सकों में खौफ

Bokaro-राजस्थान में कार्यरत रांची की महिला चिकित्सक डॉक्टर अर्चना शर्मा (Dr. Archana Sharma) के द्वारा आत्महत्या करने के बाद बोकरो के चिकित्सकों में भी खौफ का मंजर है. चिकित्सकों के द्वारा सिटी डी. एस. पी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगायी गयी है.

यहां बता दें कि रांची की एक महिला चिकित्सक डॉ अर्चना शर्मा  राजस्थान  में कार्यरत थी, एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉ अर्चना पर चिकित्सा में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ किया था. इससे आहत होकर डॉ अर्चना ने आत्महत्या कर ली थी.

इसी मुद्दे से आहत होकर आज चिकित्सकों ने प्रशासन से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगायी थी.

प्रतिनिधिमडंल में शामिल चिकित्सकों ने कहा कि चिकित्सक किसी भी मरीज को बचाने की पूरी कोशिश करता है. लेकिन उसके बाद कई बार मरीज की जान नहीं बच पाती. सब कुछ चिकित्सक के हाथ में नहीं होता.  हर मरीज की मौत के बाद चिकित्सक को बुरा लगता है. उसकी आत्मा आहत होती है.

उपर से कई बार परिजनों के द्वारा तोड़फोड़ करने की घटना  होती है, चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार की घटना होती है. इस परिस्थिति में चिकित्सकों के लिए सुरक्षा का गारंटी बेहद जरुरी है.

रिपोर्ट- चुमान

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...