Vegetable Price: रांची में सब्जियां के दाम आसमान पर, सर्दी में भी नहीं मिली राहत, टमाटर फूलगोभी ने बिगाड़ा बजट

Vegetable Price:रांची में ठंड के मौसम में भी सब्जियों के दाम ऊंचे बने हुए हैं। टमाटर 50 और फूलगोभी 60 रुपए किलो तक बिक रही है, बारिश और पाले से फसल प्रभावित।


Vegetable Price रांची: रांची में इस बार सर्दी के मौसम में भी सब्जियों के दाम लोगों को राहत नहीं दे रहे हैं। आमतौर पर ठंड के दिनों में हरी सब्जियों की आवक बढ़ने से कीमतें गिर जाती हैं, लेकिन इस साल स्थिति पूरी तरह उलट है। रोजमर्रा की रसोई में इस्तेमाल होने वाली सब्जियां महंगी होने से आम लोगों का बजट गड़बड़ा गया है।

किसानों के अनुसार सितंबर और अक्टूबर में हुई भारी बारिश से खेतों में अधिक नमी रही, जिससे कई जगहों पर सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा। इसके बाद अब पाले और अत्यधिक ठंड ने उत्पादन और गुणवत्ता दोनों को प्रभावित किया है। ऐसे में किसान जोखिम से बचने के लिए बड़े पैमाने पर सब्जियों की बुआई नहीं कर सके, जिसका असर अब बाजार में साफ दिख रहा है।


Key Highlights

  1. सर्दी में भी रांची में सब्जियों के दाम ऊंचे बने हुए

  2. टमाटर 40 से 50 और फूलगोभी 50 से 60 रुपए किलो

  3. भारी बारिश और पाले से फसलों को नुकसान

  4. देरी से बुआई के कारण बाजार में सब्जियों की कमी

  5. अगले 15 दिनों में दाम घटने की संभावना


Vegetable Price: टमाटर और फूलगोभी ने बढ़ाई सबसे ज्यादा परेशानी

पाले की मार सबसे ज्यादा टमाटर, फूलगोभी और मटर पर पड़ी है। किसानों के मुताबिक पिछले साल जनवरी में टमाटर 10 से 20 रुपए प्रति किलो बिक रहा था, लेकिन इस साल इसके दाम 40 से 50 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। फूलगोभी की कीमत भी दोगुनी से ज्यादा हो गई है। जहां पिछले साल यह 20 से 25 रुपए किलो मिल रही थी, वहीं अब 50 से 60 रुपए प्रति किलो बिक रही है। बंदगोभी और मटर भी सामान्य से काफी महंगी बनी हुई हैं।

Vegetable Price: बारिश और पाले से घटा उत्पादन

बेड़ो के किसान पंकज कुजूर ने बताया कि अत्यधिक ठंड और पाले के कारण फसलों को बचाकर खेती करनी पड़ रही है। पिठौरिया के किसान रामधन ने कहा कि सितंबर और अक्टूबर में हुई भारी बारिश के कारण टमाटर और फूलगोभी की रोपाई समय पर नहीं हो सकी, जिससे फसल देर से बाजार में आ रही है। बारिश लंबी खिंचने से किसानों को बुआई में देरी करनी पड़ी और इसी वजह से अभी सब्जियों की सप्लाई कम है।

Vegetable Price: 15 दिनों में मिल सकती है कुछ राहत

किसान विष्णु साहू का कहना है कि अगले 15 दिनों में नई फसल बाजार में आने लगेगी, जिससे सब्जियों के दाम में कुछ नरमी आ सकती है। हालांकि तब तक उपभोक्ताओं को महंगी सब्जियों से ही काम चलाना पड़ेगा।

फिलहाल रांची के बाजारों में मटर, टमाटर, फूलगोभी, हरी मिर्च और धनिया जैसी सब्जियां आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं, जिससे सर्दी के मौसम में भी रसोई का खर्च बढ़ गया है।

Saffrn

Trending News

30 मई से पहले करा लें यह जरूरी काम, वरना रुक...

पटना : समाज कल्‍याण विभाग के मंत्री डॉ. श्‍वेता गुप्‍ता ने सामाजिक सुरक्षा निदेशालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति और मॉनीटरिंग व्यवस्था की समीक्षा...

Assistant Teacher Result Case: झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी को सीट सुरक्षित...

 सहायक आचार्य नियुक्ति के संशोधित रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई। जेएसएससी को सीट सुरक्षित रखने का निर्देश।Assistant Teacher...

अब पंचायत स्तर पर होगा जन-समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान

पटना : 'सबका सम्मान, जीवन आसान' अभियान के तहत बिहार सरकार ने पंचायत स्तर पर 'सहयोग शिविर' लगाकर जन-समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान करने...

Fuel Crisis in Ranchi: रांची समेत कई इलाकों में पेट्रोल-डीजल संकट...

रांची और आसपास के इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ी। कई पेट्रोल पंप ड्राई हुए, लोगों की भीड़ बढ़ी और कई जगह राशनिंग शुरू...

Blood Crisis in RIMS: रिम्स समेत झारखंड के बड़े अस्पतालों में...

रांची रिम्स और धनबाद एसएनएमएमसीएच में खून की भारी कमी से मरीजों की परेशानी बढ़ी। कई ऑपरेशन टालने पड़े, ब्लड बैंक का स्टॉक बेहद...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img