विजय कुमार सिन्हा द्वारा आयोजित मकर संक्रांति कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल व मुख्यमंत्री

पटना : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। तीन एम स्ट्रैंड रोड पटना में आयोजित मकर संक्रांति कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

मकर संक्रांति उत्सव के विधिवत व मंगलमय शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान सम्मिलित हुए – विजय सिन्हा

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज तीन स्ट्रैंड रोड स्थित हमारे सरकारी आवास पर मकर संक्रांति उत्सव के विधिवत एवं मंगलमय शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान साहब सम्मिलित हुए। साथ ही तिल, गुड़ और दही चूड़ा के साथ मनाया गया यह उत्सव समृद्धि, सौहार्द और सनातन परंपरा के भाव को और प्रगाढ़ करता है। मकर संक्रांति का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और मंगल लेकर आए। राजपाल को आभार एवं धन्यवाद। मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

Gover 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, मंत्री अशोक चौधरी और विधायक श्याम रजक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Nitish Vijay 22Scope News

Nitish Vijay 1 22Scope News

Nitish Vijay 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मकर संक्रांति का पर्व आते ही महकने लगी तिलकुट की मिठास, जोर-शोर से तैयारी में लगे कारीगर

अंशु झा की रिपोर्ट

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...

Ration Card Update: झारखंड में 6.29 लाख अपात्र लाभुकों पर कार्रवाई,...

झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्डधारकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। अब तक 1.63 लाख कार्ड रद्द किए जा चुके हैं। रांची...