RJD को है सीएम नीतीश का इंतजार, मीसा भारती ने कहा ‘मकर संक्रांति के बाद होता है शुभ काम’

पटना: मकर संक्रांति के अवसर पर बिहार में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने आवास और कार्यालय पर दही चुरा के भोज का आयोजन किया है।‌ इस बीच पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती ने राबड़ी आवास पर आयोजित दही चुरा भोज के दौरान देशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई दी।‌ इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद के साथ आने के सवाल पर मीसा भारती ने कहा कि पिछले दिनों आपने देखा था कि मकर संक्रांति के बाद उलट फेर हुआ था लेकिन इस बार मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखा।‌

हालांकि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है।‌ आज से ही सारे शुभ काम की शुरुआत होगी तो अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।‌ मीसा भारती ने इस दौरान विपक्षी नेताओं पर हिंदू विरोधी बयानबाजी के बयान के सवाल पर कहा कि बहुत सारे लोग कुंभ स्नान के लिए जा रहे हैं।‌ कौन यहां हिंदू होने का सर्टिफिकेट बांट रहा है और किसे यह सर्टिफिकेट चाहिए।‌

हमलोग भी कुंभ में नहीं जा सके इसलिए स्नान के बाद गंगा जल छिडक लिये हैं।‌ इस दौरान मकर संक्रांति को लेकर मीसा भारती ने कहा कि आज मकर संक्रांति है आज से सारे शुभ काम शुरू होंगे और आने वाले दिनों में बहुत कुछ होगा।‌

वहीं राबड़ी आवास में मकर संक्रांति को लेकर आयोजित चुरा दही के भोज में नीतीश कुमार के आने के सवाल पर मीसा भारती ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह भी आएं, हमसे बड़े हैं तो वे अभिभावक स्वरूप हैं।‌ हम तो चाहेंगे कि सब कोई आयें, और भारत में तो कहा भी जाता है कि अतिथि देवो भव तो हमारे दरवाजे पर जो आयेंगे हम तो सबका स्वागत करेंगे।‌

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    2025 में 225, NDA ने दूसरे चरण के कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम किया साझा

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

RJD RJD RJD RJD

RJD

Highlights

Bhargav Singh Murder Case: भार्गव सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी को...

Bhargav Singh Murder Case: राजधानी के चर्चित भार्गव सिंह मर्डर केस के मुख्य आरोपी विजय टेटे को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। एडिशनल ज्यूडिशियल...

Katras Shyam Ganga Mandir: धनबाद में श्री श्याम भक्तों के लिए...

Katras Shyam Ganga Mandir: कतरास, बाघमारा के श्री श्री गंगा गौशाला परिसर में शुक्रवार को भव्य श्री श्याम गंगा मंदिर के निर्माण की शुरुआत *भूमि...

Tundi Van Mahotsav 2026: टुंडी में 77वें वन महोत्सव की धूम,...

Tundi Van Mahotsav 2026: टुंडी ब्लॉक के लोधारिया में वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 77वां वन महोत्सव बहुत उत्साह और लोगों...