नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी की तो कटेगा ई-चालान, 13 दिन में 10 हजार से ज्यादा पर कार्रवाई

नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी की तो कटेगा ई-चालान, 13 दिन में 10 हजार से ज्यादा पर कार्रवाई

पटना : पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर भी ई-चालान कटेगा। पटना स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से हाईटेक कैमरों के जरिए सख्त निगरानी शुरू कर दी गई है।

1 से 13 जनवरी के बीच 10 हजार से अधिक वाहन चालकों पर ई-चालान की कार्रवाई की जा चुकी है। खास बात यह है कि अब नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का नंबर ऑटोमेटिक स्कैन कर सीधे चालान काटा जा रहा है। अब तक 1600 से अधिक वाहन नो पार्किंग उल्लंघन में चिह्नित किए जा चुके हैं।

मोबाइल पर मिलेगी ई-चालान की सूचना

ई-चालान की जानकारी वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सीधे भेजी जा रही है। इससे चालकों को बिना मौके पर रोके कार्रवाई की जा रही है। पटना के सभी प्रमुख और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर कैमरों से 24×7 निगरानी हो रही है, जिनमें बेली रोड, बोरिंग रोड, कंकड़बाग,राजाबाजार, फ्रेजर रोड, एग्जीबिशन रोड, पटना जंक्शन क्षेत्र और गांधी मैदान के ईलाके हैं।

कैमरे ही करेंगे कार्रवाई

कमांड सेंटर से जुड़े हाई रेजोल्यूशन और ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरों की मदद से ई-चालान काटा जा रहा है। जहां ANPR कैमरे नहीं हैं, वहां ICCC के सर्विलांस कैमरों से उल्लंघन पकड़कर कार्रवाई की जा रही है।

ये गलतियां पड़ेंगी भारी

इन ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सीधे ई-चालान कट रहा है । विभाग के ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना, ट्रिपल राइडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना, बीमा नहीं होना, सीट बेल्ट नहीं लगाना, मोबाइल पर बात करते ड्राइविंग, ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन और नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर चलाना काटा जा रहा है।

प्रशासन ने की वाहन चालकों से अपील

अधिकारियों के अनुसार, सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट और गलत दिशा में वाहन चलाने के मामलों में कटे हैं।
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगे और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

ये भी पढे : पूर्णियॉं मेडिकल कॉलेज के नामांकन में फर्जीवाड़ा,जांच में आठ छात्रों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र मिले फर्जी

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img