KYC Fraud: Agniveer के खाते से 8.22 लाख उड़ाए, Cyber Crime ने दर्ज किया केस

KYC Fraud :रांची में नामकुम छावनी में पदस्थापित अग्निवीर जवान से KYC फ्रॉड के जरिए 8.22 लाख रुपये की साइबर ठगी, साइबर थाना में मामला दर्ज।


KYC Fraud रांची: रांची में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। नामकुम छावनी में पदस्थापित जेवियर गुड़िया के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 8.22 लाख रुपये उड़ा लिए। केवाईसी अपडेट और बैंक ट्रांसफर के नाम पर की गई इस ठगी को लेकर जवान ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

KYC Fraud : KYC अपडेट के नाम पर रची गई साजिश

प्राथमिकी के अनुसार जवान को एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें खुद को बैंक से जुड़ा बताते हुए केवाईसी अपडेट कराने की बात कही गई। आठ जनवरी को कॉल करने वाले व्यक्ति ने केवाईसी और बैंक ट्रांसफर प्रक्रिया का हवाला देकर जवान से बातचीत की और भरोसा जीत लिया।


Key Highlights

नामकुम छावनी में पदस्थापित अग्निवीर जवान से साइबर ठगी

केवाईसी अपडेट के नाम पर मांगी गई बैंक डिटेल

ओटीपी साझा करते ही खाते से 8.22 लाख की निकासी

साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने जांच शुरू की


KYC Fraud : बैंक और एटीएम डिटेल साझा करते ही शुरू हुई ठगी

साइबर अपराधियों ने जवान से बैंक खाता और एटीएम कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी ऑनलाइन मांगी। भरोसे में आकर जवान ने सभी डिटेल साझा कर दी। इसके बाद उनके मोबाइल पर ओटीपी आने लगे, जिसे भी उन्होंने कॉल करने वाले को बता दिया।

KYC Fraud : OTP देते ही खाते से उड़ गए 8.22 लाख

ओटीपी साझा करने के कुछ ही देर बाद जवान के खाते से 8.22 लाख रुपये की निकासी हो गई। खाते से पैसे गायब होने की जानकारी मिलते ही जवान ने तत्काल साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


Saffrn

Trending News

Khunti PLFI Arrest: खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के...

 झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर PLFI के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से देसी तमंचा और...

Jharkhand CID: फॉरेक्स Trading Fraud में CID की बड़ी कार्रवाई, 8.52...

 झारखंड CID ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 8.52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में यूपी के मिर्जापुर से आरोपी को गिरफ्तार किया।Jharkhand...

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मियों ने पकड़ीदयाल नेहरु चौक पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया। वहीं...

मधेपुरा में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग फेल, फिरौती लेने पहुंचे बदमाश...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज अपहरण कांड सामने आया। जहां दिनदहाड़े दो युवकों का किडनैप कर बदमाशों ने परिवार से फिरौती...

पटना में TRE-4 को लेकर माले का प्रदर्शन, CM सम्राट का...

पटना : पटना के पीजीओ गोलंबर पर TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर माले कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img