बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ का गौरव, खेल मंत्री व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक ने ग्रहण किया अवार्ड

मुंबई : स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 के लिए बिहार को गौरवशाली ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’अवार्ड के लिए चुना गया है जो बिहार के लिए बहुत गर्व की बात है। मुंबई में आयोजित एक भव्य आयोजन में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने इस अवार्ड को ग्रहण किया।

खेल की प्रतिष्ठित पत्रिका स्टार स्पोर्ट्स के हाथों बिहार सरकार की ओर से इस महत्त्वपूर्ण अवार्ड को ग्रहण करने में मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहीं हूं – श्रेयसी सिंह

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बताया कि खेल की प्रतिष्ठित पत्रिका स्टार स्पोर्ट्स के हाथों बिहार सरकार की ओर से इस महत्त्वपूर्ण अवार्ड को ग्रहण करने में मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहीं हूं। स्पोर्ट्स स्टार खेल के क्षेत्र में ऐसी खेल पत्रिका है जिसे बचपन से पढ़ती आ रही हूं और हर खिलाड़ी का सपना होता है अपनी प्रतिभा के कारण इस पत्रिका में उनका जिक्र हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में खेल और खिलाड़ियों के सर्वागीण विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता और सकारात्मक प्रयास के परिणाम स्वरुप खेल के क्षेत्र में बिहार में हो रहे निरंतर विकास और वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ हो रही राज्य की छवि को ध्यान में रखते हुए ही इस बार इस प्रतिष्ठित और मह्त्वपूर्ण अवार्ड के लिए बिहार को चुना गया है जो कि हर बिहारवासी के लिए खुशी और गर्व की बात है।

बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स अवार्ड के लिए बिहार को चुनने का निर्णय सुनील गावस्कर की अध्यक्षता वाली एक जानी-मानी नेशनल जूरी द्वारा किया गया – रवींद्रण शंकरण

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने बताया बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स अवार्ड के लिए बिहार को चुनने का निर्णय सुनील गावस्कर की अध्यक्षता वाली एक जानी-मानी नेशनल जूरी द्वारा किया गया जिसमें अभिनव बिंद्रा, विश्वनाथन आनंद, अंजलि भागवत, अपर्णा पोपट और एमएम सोमैया जैसे जाने-माने स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी शामिल हैं।

प्रतिष्ठित पुरस्कार ना सिर्फ पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है – महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण

उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ना सिर्फ पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है बल्कि बिहार के हर खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल से जुड़े सभी को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित भी करता है। हमारी कोशिश होगी कि हम और बेहतर प्रदर्शन कर राज्य को खेल की नई बुलंदियों पर पहुंचाते हुए भविष्य में फिर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतकर राज्य का नाम रोशन का सकें।

यह भी पढ़े : गन्ना यंत्रीकरण योजना का लाभ उठा रहे किसान, 361 ने खरीदे यंत्र

 Jharkhand High Court:बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय लड़की की...

 बोकारो से वर्ष 2020 में लापता हुई 14 वर्षीय लड़की के मामले की अब CBI जांच करेगी। राज्य सरकार और सीबीआई ने हाईकोर्ट में...

 Jharkhand Rain Alert: रांची में रविवार को छाए रहेंगे बादल, 6...

 झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण बारिश का दौर जारी रहेगा। रांची समेत कई जिलों में वज्रपात और...

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...