Advertisement
Advertisement
Advertisement

समृद्दि यात्रा में बोले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार में रोजगार के लिए उद्योग और डिफेंस कॉरिडोर की होगी स्थापना

समृद्दि यात्रा में बोले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार में रोजगार के लिए उद्योग और डिफेंस कॉरिडोर की होगी स्थापना

पश्चिमि चंपारण : बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार दिया गया है और अब एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य है। इसके लिए राज्य में उद्योगों का जाल बिछाया जा रहा है। उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए बिहार में देश की सबसे अच्छी उद्योग नीति बनाई गई है। बिहार में उद्योग कॉरिडोर बनाया जा रहा है, इसके साथ ही रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बिहार में डिफेंस कॉरिडोर का भी निर्माण कराया जाएगा।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बदला बिहार

श्री चौधरी ने कहा- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार को बदलने का काम किया है। 2005 से पहले यहां सड़कें, बिजली, साफ पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब थी। पटना से मोतिहारी आने में सात से आठ घंटे लगते थे, लेकिन आज यह दूरी चार घंटे में तय हो रही है। बिहार में अब एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया जा रहा है। रक्सौल में एयरपोर्ट का भी निर्माण कराया जा रहा है।

बिहार में 24 घंटे बिजली और 125 यूनिट मुफ्त बिजली

उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्वी चंपारण पहुंचे। यहां
मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा-2005 से पहले शहरों में बमुश्किल चार से पांच घंटे ही बिजली मिलती थी, लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बिहार के हर गांव और शहर में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। अब तो सरकार द्वारा 1 करोड़ 90 लाख परिवारों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। ये बदला हुआ बिहार है।

विकास के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण

श्री चौधरी ने कहा- पूर्वी चंपारण के कैथवलिया में विराट रामायण मंदिर में दुनिया का सबसे बड़ा सहस्र लिंगम स्थापित किया गया है। सरकार इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए चाहरदीवारी, सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण कराएगी।

सड़क, एयरपोर्ट और फोरलेन से मजबूत कनेक्टिविटी, हर वादा होगा पूरा 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास के लिए जनता ने जो जनादेश दिया है, उसके लिए सरकार आभारी है। मोतिहारी की जनता ने यहां 11 में से 10 सीटों पर एनडीए को आशीर्वाद दिया है। श्री चौधरी ने कहा सरकार अपने सभी वादों को पूरा करेगी। समृद्धि यात्रा के माध्यम से समृद्ध बिहार की नींव को मजबूत किया जा रहा है।

विकास के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कभी बिहार का बजट मात्र 6 हजार करोड़ रुपये हुआ करता था, लेकिन आज यह बढ़कर 3.17 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर, मोतिहारी में विराट रामायण मंदिर निर्माण के बाद अब सीतामढ़ी के पुनौराधाम में मां जानकी की जन्मस्थली पर भव्य जानकी मंदिर का निर्माण, कराया जा रहा है। बिहार में विकास के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हो रहा है।

ये भी पढ़े :  विश्व के सबसे ऊंचे शिवलिंग की विराट रामायण मंदिर में होगी स्थापना,मुख्यमंत्री नीतीश सहित दोनों उपमुख्यमंत्री बनेंगे साक्षी, दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

 

Commercial Advertisment

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में बिल्डिंग बायलॉज बदला तो घट...

Bihar Building Bylaws 2026, पटना: बिहार में नई भवन उपविधि 2026 लागू होने से राजधानी पटना में आवासीय परियोजनाओं के निर्माण में तेजी आने...

Bihar Building Bylaws 2026: अब नक्शे के लिए नहीं लगाने होंगे...

Bihar Building Bylaws 2026, पटना: बिहार में मकान बनाने से लेकर बड़े व्यावसायिक भवनों के निर्माण तक की प्रक्रिया में बड़े बदलाव होने जा रहे...