NEET छात्रा की मौत मामले की जांच को पहुँचे IG, मामले को लेकर एक्शन में पीके और पूर्व सांसद अखिलेश सिह

NEET छात्रा की मौत मामले की जांच को पहुँचे IG, मामले को लेकर एक्शन में पीके और पूर्व सांसद अखिलेश सिह

पटना :  NEET छात्रा की मौत मामले में बढ़ते सामाजिक और राजनीतिक विरोध के बीच पुलिस एक्शन में है। इसी कड़ी में मामले की जांच को पटना स्थित शंभु गर्ल्स हॉंस्टल के निरीक्षण को पहुँचे IG और SSP। अधिकारियों ने हॉस्टल पहुँच कर पूरे मामले की जानकारी ली और जांच को लेकर स्पष्ट निर्देश भी दिये। SSP ने इस मामले में एक SI को निलंबित कर दिया है। पुलिस के द्वारा कहा गया की पीड़ित के परिजनों को घटना के बाद से अब तक सारे वीडियों फुटेज उपलब्ध कराये जायेंगे। जिसमें अस्पताल में इलाज के फुटेज भी होंगे।

हॉस्टल संचालक के विरूद्द आक्रोश , बुलडोजर एक्शन की कर रहे मांग

इतनी बड़ी घटना होने के कारण लोगो में काफी आक्रोश है लोग सम्राट चौधरी से बुलडोजर एक्शन की मांग की मांग कर रहे हैं। लोंगो ने हॉस्टल संचालक पर भी आक्रोश जताया और आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रशांत किशोर ने की एसएसपी से मुलाकात

वहीं जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आज पटना में SSP से मुलाकात की। गौरतलब हो कि कल प्रशांत किशोर ने पीड़िता के गांव पतियावां जाकर परिजनों से मुलाकात की और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रशांत किशोर ने कहा था कि पुलिस की तफ्तीश में कुछ खामियां रह गई है और पुलिस को चाहिये इन चीजों की फिर से जांच कराये और स्थिति स्पष्ट करें। वहीं इसके बाद ही पटना पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

कांग्रेस ने कारगिल चौक पर दिया धरना, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन होगा तेज

वहीं बढ़ते राजनीतिक दबाब के बीच बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने जहानाबाद स्थित कारगिल चौक पर धऱना प्रदर्शन दिया और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की और पी़ड़ित के परिजनों से भी मुलाकात किया। पूर्व सांसद ने कहा कि यदि घटना की निश्पक्ष जांच नही होती है तो फिर हमारा आंदोलन और तेज होगा। पूर्व सांसद ने पुलिस पर आरोप लगाते हुये कहा कि राजधानी में एक छात्रा के साथ ऐसी घटना होती है यह प्रशासन के लिये बेहद शर्मनाम है।

ये भी पढे :  वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित, मुख्यमंत्री नीतीश के साथ पहुँचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...