बालू माफियाओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 बालू लदे ट्रैक्टर व बाइक जब्त

गयाजी : गयाजी में बालू माफिया के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है। गया शहर के चंदौती थाना अंतर्गत कंडी नवादा के समीप पुलिस की छापेमारी हुई। विधि-व्यवस्था डीएसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी में चंदौती थाना की पुलिस के आलावे कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी और कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अचानक कार्रवाई से माफिया अपने-अपने वाहन को छोड़कर भागने में सफल रहे

पुलिस के अचानक कार्रवाई से माफिया अपने-अपने वाहन को छोड़कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से पांच ट्रैक्टर और एक बाइक को जब्त किया है। वहीं बालू माफिया भागने में सफल रहा। इस मामले को लेकर चंदौती थाना में प्राथमिक दर्ज की गई है।

Gaya Police 1 2 22Scope News

बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है – चंदौती SHO अनिल चौधरी

इस संबंध में चंदौती थानाध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पांच ट्रैक्टर बालू ट्रैक्टर एक बाइक को बरामद किया गया है। वहीं किसी माफिया की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुआ। बता दें कि इससे पहले भी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवैध रूप से 18 ट्रैक्टर को जब्त किया गया था।

Gaya Police 3 22Scope News

यह भी पढ़े : गयाजी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट के बीच CISF की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे चिली के नागरिक के बैग से मिला हाईटेक GPS ट्रैकर…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...

Jharkhand High Court: महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत, 6...

झारखंड हाईकोर्ट ने महिला पर्यवेक्षिका भर्ती मामले में अभ्यर्थियों को राहत दी है। एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति रोकने वाले...

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...