मुख्यमंत्री ने सिवान जिले को दी 202 करोड़ की सौगात, 157 करोड़ की 40 योजनाओं का किया शिलान्यास

सिवान : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में सीवान जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय मैरवा में नवनिर्मित सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मैरवा के प्रांगण में सीवान जिले की 202 करोड़ रुपए की लागत से कुल 71 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 157 करोड़ रुपए की 40 योजनाओं का शिलान्यास एवं 45 करोड़ रुपए की 31 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को सांकेतिक चेक, स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया

मुख्यमंत्री ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मैरवा के प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा सीवान जिले में संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को सांकेतिक चेक, स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री द्वारा तेल प्रसंस्करण इकाई हेतु सूर्यान्स एफपीओ को नौ लाख 90 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही फार्म मशीनरी बैंक के लिए मुकेश कुमार, ग्राम कयलगढ़ बढ़ेरिया को आठ लाख रुपए की अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त झोपड़ी मशरूम इकाई हेतु धर्मेंद्र राम को 89,750 रुपए की अनुदान राशि प्रदान की गई।

CM Siwan 1 22Scope News

CM Siwan 2 22Scope News

वे सभी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को निरंतर जागरूक कर रही हैं – CM नीतीश कुमार

कृषि सखियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि वे सभी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को निरंतर जागरूक कर रही हैं। सरकार द्वारा उन्हें पांच हजार रुपए प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इस प्रकार सिवान जिले के 11 प्रखंडों में कुल 23 कृषि सखियों को पांच हजार रुपए प्रतिमाह की दर से प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, इसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

CM Siwan 3 22Scope News

CM Siwan 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजना सीवान आंदर पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का आंदर ढाला के समीप स्थलीय निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजना सीवान आंदर पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का आंदर ढाला के समीप स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस सड़क के निर्माण का काम लगभग 24 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और शेष निर्माणाधीन कार्य काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अतिरिक्त प्रगति यात्रा के दौरान घोषित पचरुखी बाईपास मोहम्म्दपुर मोड़ (एनएच-531) से छपिया-टेढ़ीघाट-गोपालपुर (एनएच-227) पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य, मौनिया बाबा महावीरी झंडा मेला को बिहार राज्य मेला प्राधिकार के प्रबंधन अंतर्गत सम्मिलित करने हेतु स्वीकृति प्रदान करना, भण्टापोखर जीरादेई पथ वाया जामापुर बाजार तक चौड़ीकरण एवं मजूबतीकरण का कार्य, सिवान जिलान्तर्गत राज्य उच्च पथ संख्या- 89 (बबुनिया-सिसवन रोड) पर सिवान यार्ड, सिवान रेलवे स्टेशन से पचरुखी रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या-91 (रेलवे किमी 386/36-38) के बदले आरओबी (सड़क उपरी पुल) के निर्माण कार्य योजना का क्रियान्वयन प्रगति पर है।

CM Siwan 5 22Scope News

CM Siwan 6 22Scope News

 

सिवान जिले की अन्य विकासात्मक एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तेज गति से जारी है

अधिकरियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि रघुनाथपुर प्रखंड के नेवारी, गभिरार एवं उतर प्रदेश के बलिया जिला के बीच उतर प्रदेश सरकार द्वारा घाघरा नदी पर निर्मित उच्चस्तरीय पुल के पहुंच पथ का निर्माण कार्य का दौरा किया। वहीं दरौली प्रखंड के खरीद-दरौली घाट एवं उतर प्रदेश के बलिया जिला के बीच घाघरा नदी पर सेतु के निर्माण एवं बिहार की तरफ से पहुंच पथ का निर्माण कार्य जायजा लिया। साथ ही नौतन प्रखंड में मैरवा ग्रिड उपकेंद्र एवं संबंधित वे का निर्माण, कला एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत प्रेक्षागृह के निर्माण कार्य सहित सिवान जिले की अन्य विकासात्मक एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तेज गति से जारी है। मुख्यमंत्री ने पंचमंदिरा पोखरा, सीवान में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पार्क एवं पोखरा का कराए गए सौंदर्गीकरण का निरीक्षण किया। पंचमंदिरा पोखरा, सिवान में मुख्यमंत्री ने मत्स्य बीज संचयन का कार्यारंभ किया।

CM Siwan 7 22Scope News

CM Siwan 8 22Scope News

CM Siwan 9 22Scope News

CM नीतीश के साथ डिप्टी CM, कई मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशाद अली आजाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक अभियान, विशेष कार्य बल सह पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक निलेश कुमार, जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा सहित अन्य गणमान्य व्यक्त एवं वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Siwan 10 1 22Scope News

CM Siwan 11 22Scope News

CM Siwan 12 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने सारण जिले को दी 538 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 87 करोड़ की 24 योजनाओं का किया उद्घाटन…

एनपी सिंह ने PMCH के प्राचार्य पद से हटाए जाने से...

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के प्राचार्य डॉक्टर एनपी सिंह ने आज प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच के प्राचार्य पद...

 Gumla 108 ambulance delay: गुमला सदर अस्पताल से रेफर मरीज को...

Gumla 108 ambulance delay: झारखंड के गुमला ज़िले से स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर सवाल उठाने वाली एक घटना सामने आई है। सदर अस्पताल से...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: हजारीबाग में हाईटेक पशु तस्करी का खुलासा,...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: झारखंड के हजारीबाग ज़िले में मवेशियों की तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दारू पुलिस स्टेशन इलाके...