Jharkhand Power Theft Action: जेबीवीएनएल की सघन छापेमारी में 1185 मामलों का खुलासा, 8401 परिसरों की जांच, 1.92 करोड़ का जुर्माना।
Power Theft Action रांची: झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्यव्यापी सघन छापामारी अभियान चलाया। 20 और 21 जनवरी 2026 को एक साथ पूरे राज्य में की गई इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं।
Key Highlights
• राज्यभर में 8401 परिसरों की जांच
• 1185 मामलों में बिजली चोरी पकड़ी गई
• 1.92 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना
• 119 विशेष टीमों ने अभियान को दिया अंजाम
• हजारीबाग में सबसे ज्यादा केस दर्ज
Power Theft Action:दो दिन में 8401 परिसरों की जांच
जेबीवीएनएल की ओर से चलाए गए दो दिवसीय अभियान के दौरान कुल 8401 परिसरों की जांच की गई। इस जांच में 1185 जगहों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। निगम ने सभी मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस कार्रवाई के तहत कुल 192.34 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
Power Theft Action:विशेष टीमों और पुलिस के सहयोग से अभियान
यह सघन अभियान महानिरीक्षक (निगरानी एवं सुरक्षा) नरेंद्र कुमार सिंह के अनुमोदन पर मुख्यालय की एपीटी टीम के माध्यम से संचालित किया गया। अभियान के लिए मुख्यालय स्तर पर 119 विशेष टीमों का गठन किया गया था। दोनों दिन छापामारी सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चली, जिसमें पुलिस बल का भी पूरा सहयोग लिया गया।
Power Theft Action:हजारीबाग में सबसे ज्यादा मामले, देवघर में भारी जुर्माना
अंचलवार आंकड़ों के अनुसार हजारीबाग में सबसे अधिक 134 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद रांची में 115, साहिबगंज में 103 मामले सामने आए। वहीं देवघर और चास में 86-86 लोगों पर बिजली चोरी के केस दर्ज किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।
Highlights


