बाहुबली MLA अनंत सिंह को बड़ी राहत, कल लेंगे शपथ, MP-MLA कोर्ट से मिली अनुमति

पटना : 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत दर्ज करने वाले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक अनंत कुमार सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कल यानी तीन फरवरी को सुबह 11 बजे विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेंगे। इसके लिए उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट से अनुमति मिल गई है। वर्तमान में वह दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में बेऊर जेल में बंद हैं। शपथ के लिए उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा लाया जाएगा। बता दें कि आज से बजट सत्र की शुरुआत हुई है।

खारिज हो चुकी है जमानत याचिका

आपको बता दें कि जिस दुलारचंद यादव के केस में अनंत कुमार सिंह जेल में हैं जिनकी हत्या विधानसभा चुनाव के दौरान 30 अक्टूबर को हुई थी। इस कांड में उनकी गिरफ्तारी हुई और तब से वे जेल में हैं। हालांकि जमानत के लिए सिविल कोर्ट में याचिका दायर की गई थी लेकिन वह खारिज हो गई।

चुनाव में प्रचार भी नहीं कर सके थे अनंत सिंह

मोकामा सीट से अनंत सिंह की जीत होगी ये पार्टी और समर्थक जान रहे थे। वे जदयू के टिकट पर चुनाव लड़े थे। जब दुलारचंद यादव की हत्या हुई तो आरोप लगने के बाद अनंत सिंह जेल चले गए थे और ऐसे में वे प्रचार नहीं कर पाए थे। उनके लिए ललन सिंह जैसे नेताओं ने क्षेत्र में जनसभा की थी। नतीजा आया तो बंपर अंतर से अनंत सिंह की जीत हुई।

यह भी पढ़े : Bihar Election 2025: अब जेल से ही चुनाव लड़ेंगे अनंत सिंह, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत से बढ़ीं मुश्किलें!

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए...

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी मां एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्वर्गीय पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर...

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...