मुख्यमंत्री ने PMCH के पुनर्विकास व निर्माणाधीन कार्य का किया निरीक्षण, तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आपातकालीन भवन (फेज-1) के प्रथम तल पर रेडियोलॉजी विभाग में उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने CM को बताया- रेडियोलॉजी विभाग में विश्वस्तरीय CT स्कैन व MRI मशीनों के अलावा हर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि रेडियोलॉजी विभाग में विश्वस्तरीय सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों के अलावा हर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। नवनिर्मित आपातकालीन भवन के पांचवे तल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने शिशु विभाग में उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निओनेटिकल इंटैन्सिव केयर यूनिट (NICU) वार्ड, नर्स स्टेशन, स्वच्छ एवं मलिन वस्त्र भंडार आदि का जायजा लिया।

CM PMCH 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रांगण में चल रहे पुनर्विकास व निर्माणाधीन कार्यों का भी जायजा लिया

मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रांगण में चल रहे पुनर्विकास एवं निर्माणाधीन कार्यों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के पुनर्विकास एवं निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुनर्विकास कार्य के तहत पीएमसीएच को 5462 बेड की क्षमता के रूप में विस्तार कर कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है जहां मरीजों के लिए विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है।

CM PMCH 2 22Scope News

आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, उन्हें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा व ससमय इलाज मिल सके – नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कराएं। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए काम को पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं को आधुनिक बनाने के साथ ही यहां चिकित्सकों के आवासन की सुविधा भी सुनिश्चित कराएं। यहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, उन्हें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा और ससमय इलाज मिल सके इसका विशेष रूप से ख्याल रखें।

CM PMCH 3 22Scope News

CM नीतीश ने JP गंगा पथ पर विकसित किए जा रहे पार्क व सौंदर्गीकरण कार्य का भी लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमसीएच में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के लिए जो आवासन की व्यवस्था की जाएगी, उसका निर्माण भी बेहतर ढंग से एवं तेजी से पूर्ण कराएं। पीएमसीएच 5462 बेड की क्षमता के रूप में विस्तारित किया जा रहा है। यहां अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं की सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ पर विकसित किए जा रहे पार्क एवं सौंदर्गीकरण कार्य का भी जायजा लिया।

CM PMCH 22Scope News

CM नीतीश के साथ कई वरीय अधिकारी भी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव हिमांशु शर्मा, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अस्पताल प्रबंधन से जुड़े चिकित्सकगण मौजूद थे।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : CM नीतीश ने कहा- संपूर्ण, समावेशी व विकास को बढ़ावा देने वाले इस बजट में सभी वर्गों का रखा गया है ख्याल

RIMS Land Scam: 100 करोड़ की RIMS जमीन पर बड़ा एक्शन!...

RIMS Land Scam: एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की कीमती सरकारी ज़मीन से जुड़ी कथित अनियमितताओं के...

AIIMS Deoghar News: अब दिल की सर्जरी के लिए बाहर जाने...

AIIMS Deoghar News: एम्स देवघर ने अपनी पहली ओपन-हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक करके हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।...

Patratu Power Plant: झारखंड को मिली बड़ी बिजली सौगात, पतरातू की...

Patratu Power Plant: झारखंड के बिजली सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बुधवार आधी रात को पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट (PVUNL)...