Advertisment

‘गुलजारबाग स्थित प्रिंटिंग प्रेस व अभिलेखागार के दुर्लभ दस्तावेजों का होगा डिजिटलीकरण’

पटना : राज्य की ऐतिहासिक और दुर्लभ दस्तावेजों को संरक्षित करने की दिशा में बिहार सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में आज बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने ऐतिहासिक गुलजारबाग स्थित प्रिंटिंग प्रेस एवं अभिलेखागार का संयुक्त निरीक्षण किया। इस उच्च-स्तरीय निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यहां मौजूद वर्षों पुराने और ऐतिहासिक महत्व रखने वाले दस्तावेजों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। यह कार्य भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘ज्ञान भारतम पहल के अंतर्गत किया जाएगा।

मुख्य सचिव और महानिदेशक ने अभिलेखागार में रखी गई पुरानी फाइलों, दुर्लभ पांडुलिपियों और ब्रिटिशकालीन दस्तावेजों का गहन अवलोकन किया

मुख्य सचिव और महानिदेशक ने अभिलेखागार में रखी गई पुरानी फाइलों, दुर्लभ पांडुलिपियों और ब्रिटिशकालीन दस्तावेजों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने इन दस्तावेजों को राज्य की प्रशासनिक और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग बताया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि ‘ज्ञान भारतम’ पहल के तहत इन जीर्ण-शीर्ण हो रहे दस्तावेजों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से डिजिटलीकृत (Digitize) किया जाए। इसका उद्देश्य न केवल इन्हें नष्ट होने से बचाना है, बल्कि शोधकर्ताओं और आम जनता के लिए इन्हें सुलभ बनाना भी है।

Gujarbagh 1 22Scope News

प्रिंटिंग प्रेस परिसर और वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया – प्रत्यय अमृत

उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस परिसर और वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दस्तावेजों के रखरखाव के लिए वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग किया जाए ताकि कागज की गुणवत्ता और स्याही को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि बिहार का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है और गुलजारबाग प्रेस में मौजूद दस्तावेज उस इतिहास के मूक गवाह हैं।

Gujarbagh 2 22Scope News

‘ज्ञान भारतम’ पहल के माध्यम से हम इस ज्ञान संपदा को भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित करेंगे

‘ज्ञान भारतम’ पहल के माध्यम से हम इस ज्ञान संपदा को भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित करेंगे। वहीं, अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि बिहार संग्रहालय इस संरक्षण कार्य में तकनीकी और विशेषज्ञ सहायता प्रदान करेगा ताकि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप दस्तावेजों का संरक्षण हो सके। इस अवसर पर सचिव (व्यय), वित्त विभाग रचना पाटिल भी उपस्थित थीं।

Gujarbagh 3 22Scope News

 

यह भी पढ़े : मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में नेशनल डिफेंस कॉलेज के अध्ययन दल के साथ उच्चस्तरीय बैठक संपन्न…

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...