मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में NDC के अध्ययन दल के साथ उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में ‘नेशनल सिक्योरिटी एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज’ (NSSS) विषय पर नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) के 66वें कोर्स के 16 सदस्यीय अध्ययन दल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस 16 सदस्यीय दल का नेतृत्व मेजर जनरल पवनपाल सिंह ने किया।

इस प्रतिनिधिमंडल में भारतीय सेना व भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के साथ-साथ ओमान, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका व उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधि भी शामिल थे

इस प्रतिनिधिमंडल में भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के साथ-साथ ओमान, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधि भी शामिल थे। बैठक में ग्रामीण विकास, जीविका, ऊर्जा, उद्योग, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, गृह विभाग एवं मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Chief Secretary Pratyay Amrit 1 22Scope News

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री की ओर से प्रतिनिधिमंडल का किया स्वागत

बैठक का शुभारंभ करते हुए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। बिहार की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आप उस धरती पर आए हैं जहां उगते सूरज के साथ-साथ ढलते सूरज की भी पूजा की जाती है। बिहार की पावन धरती पर आप सभी का हार्दिक स्वागत है।

पिछले 15-20 वर्षों में बिहार ने तमाम चुनौतियों के बावजूद विकास के हर क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है – मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत

उन्होंने कहा कि पिछले 15-20 वर्षों में बिहार ने तमाम चुनौतियों के बावजूद विकास के हर क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है और आर्थिक विकास दर में अग्रणी रहा है। वर्ष 2025 के चुनाव में मुख्यमंत्री को मिले स्पष्ट बहुमत को उन्होंने राज्य में सुशासन और विकास की जीत बताया। उन्होंने बताया कि बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है और इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बिहार ने एक मिसाल कायम की है। राज्य में समर्पित महिला पुलिस बटालियन और हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इसका प्रमाण है।

बिहार का ‘जीविका’ कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण व गरीबी उन्मूलन का एक सफल मॉडल है

बिहार का ‘जीविका’ कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन का एक सफल मॉडल है, जिसकी तर्ज पर केंद्र सरकार ने ‘राष्ट्रीय आजीविका मिशन’ की शुरुआत की है। पिछले एक दशक में राज्य के लगभग सभी घरों तक बिजली पहुँचाई गई है और गरीबों को न्यूनतम दरों पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, सड़कों और हाईवे का एक विशाल जाल बिछाया गया है, जिससे सुगमता बढ़ी है। बिहार अब औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने को तैयार है।

Chief Secretary Pratyay Amrit 2 22Scope News

अडाणी समूह जैसी बड़ी कंपनियों द्वारा राज्य में 30 हजार करोड़ का निवेश किया जा रहा है

अडाणी समूह जैसी बड़ी कंपनियों द्वारा राज्य में 30 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है। पलायन की समस्या को हल करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। पिछले चार-पांच वर्षों में 10 लाख से अधिक सरकारी और गैर-सरकारी नौकरियां दी गई हैं और अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया

कार्यक्रम के दौरान जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसके बाद अध्ययन दल के सदस्यों ने कई प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। इसके पश्चात ऊर्जा विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में हो रहे विकासात्मक कार्यों और उपलब्धियों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।

Chief Secretary Pratyay Amrit 22Scope News

बैठक के अंत में मेजर जनरल पवनपाल सिंह ने बिहार में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना की

बैठक के अंत में मेजर जनरल पवनपाल सिंह ने बिहार में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘बिहार बदल रहा है’ और अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालने के लिए मुख्य सचिव को धन्यवाद दिया। अंत में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मत्स्य प्रभाग द्वारा जल-जीवन-हरियाली दिवस पर कार्यक्रम…

Highlights

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...