सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर तेजस्वी ने कहा- जनतंत्र को इन लोगों ने बना दिया है धनतंत्र

पटना : बिहार विधानमंडल में बजट सत्र पर कार्यवाही चल रही है। आज यानी पांच फरवरी तीसरा दिन है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सदन को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाएं बिकती है। तेजस्वी ने कहा कि जनतंत्र को इन लोगों ने धनतंत्र बना दिया है। राज्यपाल के अभिभाषण में कुछ नया नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते थे पैसा कहां से लाओगे, क्या बाप के घर से?’

बेटियों की चीख से भी नींद नहीं खुलती है – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार पर निशान साधा है। बिहार में अपराधियों में डर नहीं है। सरकार को कोई शर्म नहीं है। महिलाओं के खिलाफ अपराध अपराध बहुत ज्यादा है। बेटियों की चीख से भी नींद नहीं खुलती है। तेजस्वी ने कहा कि थाना बेहोश और प्रशासन मदहोश है। सरकार पूरी तरह मदहोश है। सरकार हर मामले को ठंडा करने में लगी है। सरकार बताएं किस बिहार किस चीज में नंबर वन है। बिहार तब आगे बढ़ेगा जब बिहार में को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज मिलेगा।

Tejashwi Yadav Sadan 1 22Scope News

तेजस्वी ने कहा- सदन में 11 साल से राज्यपाल के अभिभाषण में वही बातें दोहराई जा रही हैं

तेजस्वी ने कहा कि सदन में 11 साल से राज्यपाल के अभिभाषण में वही बातें दोहराई जा रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत जनता जानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार झूठी वाहवाही में लगी है और पूरी तरह लापरवाही बरत रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को धनतंत्र और मशीनतंत्र बना दिया गया है। 20 साल से ज्यादा समय से सरकार में रहने के बावजूद बिहार में विकास नहीं हुआ।

Tejashwi Yadav Sadan 2 22Scope News

विपक्ष संख्या में भले कम हो, लेकिन जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा – तेजस्वी

विपक्ष के नेता तेजस्वी ने कहा कि विपक्ष संख्या में भले कम हो, लेकिन जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा। तेजस्वी ने दावा किया कि महागठबंधन की सरकार के दौरान शिक्षकों की बहाली हुई और 10 लाख सरकारी नौकरियों का वादा भी किया गया था। उनके मुताबिक, आज बिहार में न्याय के साथ विकास नहीं, बल्कि अन्याय के साथ विनाश हो रहा है।

Tejashwi Yadav Sadan 3 22Scope News

‘विशेष राज्य के दर्जे के बिना बिहार का विकास नहीं’

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार का सही मायनों में विकास तभी संभव है, जब राज्य को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज मिले। उन्होंने कहा कि अब केंद्र और राज्य में मजबूत सरकार है, इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी दलों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए और जरूरत पड़े तो आंदोलन भी करना चाहिए। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार भ्रष्टाचार में आगे है, जबकि प्रति व्यक्ति आय काफी कम है। उनका कहना है कि किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और जिन लोगों ने सरकार को वोट दिया, वे भी परेशान हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर बिहार अलग देश होता, तो शायद सबसे गरीब देश होता।

यह भी पढ़े : औपचारिकता नहीं बल्कि जमीन संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान का आधार है सर्वे, मंत्री ने लापरवाह अधिकारियों को दी चेतावनी…

अंशु झा की रिपोर्ट

डिज्नीलैंड मेले के टेंडर पर विवाद, पूर्व पार्षद ने नगर निगम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम के डिज्नीलैंड मेले के टेंडर को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। टेंडर में गड़बड़ी के आरोप लगाते...

Cyber Crime: डिजिटल Arrest पर CBI का बड़ा एक्शन, 16 राज्यों...

सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी मामले में 16 राज्यों के 80 ठिकानों पर छापेमारी की। दो आरोपी गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट की फर्जी वेबसाइट...

Haj 2027 Registration: हज यात्रा 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें...

हज यात्रा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त तक ₹1.52 लाख जमा...