Advertisment

विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू, अध्यक्ष, सभापति व सीएम मौजूद

पटना : बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज यानी तीन दिसंबर को तीसरा दिन है। बुधवार को उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विधानसभा और विधान परिषद को संयुक्त रूप से संबोधित कर रहे हैं। विधानसभा के विस्तारित भवन सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण हो रहा है। इसके बाद विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही भी शुरू हो गई है। नीतीश सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश होगा।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण शुरू

विधानसभा के विस्तारित भवन सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण शुरू हो गया है। राज्यपाल जब पहुंचे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार और सभापति ने स्वागत किया। सेंट्रल हॉल में विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के अलावा सीएम, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा के अलावा सभी जीते हुए विधायक व विधान परिषद के सदस्य मौजूद हैं।

Gover 2 22Scope News

राज्यपाल ने बिहार सरकार के काम की तारीफ की

राज्यपाल ने अभिभाषण ने नीतीश सरकार के विकास कार्य की तारीफ की। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली के क्षेत्र में हुए काम की चर्चा की। कहा कि एक करोड़ नौकरी और रोजगार पर सरकार तेजी से काम कर रही है। प्रधानमंत्री के बिहार आगमन से कई योजना की शुरुआत हुई। राज्यपाल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया। लगभग आधे घंटे राज्यपाल का भाषण चला।

Gover 1 22Scope News

विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर विधानसभा की कार्यवाही स्थगित हो गई है। सभी सदस्य सेंट्रल हॉल में गए, जहां राज्यपाल के अभिभाषण के बाद फिर से विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। नरेंद्र नारायण यादव ने विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए नॉमिनेशन किया। कल सत्र के चौथे दिन इसकी घोषणा की जाएगी। पहले भी नरेंद्र नारायण यादव विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे हैं।

Gover 3 22Scope News

नीतीश कुमार सदन के नेता, तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन का नेता घोषित किया। तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया, लेकिन तेजस्वी आज सदन में मौजूद नहीं है। मंगलवार को ही दिल्ली चले गए थे।

CM 1 1 22Scope News

91717.11 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश

वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने विधानसभा के सदन पटल पर 2025-26 का द्वितीय अनुपूरक बजट रखा। 2025-26 का द्वितीय अनुपूरक बजट 91717.11 करोड़ रुपए का है। इसमें स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के मद में 40462.99 करोड़ रुपए और वार्षिक स्कीम के मद में 51253.77 करोड़ रुपए रखा गया है।

CM 22Scope News

शोक प्रस्ताव के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

आपको बता दें कि विधानसभा में शोक प्रस्ताव रखा गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और बिहार के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक सहित कई दिवंगत को श्रद्धांजलि दी गई। इसी के साथ विधानसभा की कार्यवाही कल यानी चार दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

राज्यपाल का अभिभाषण 15 मिनट ‘म्यूट’!

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा। सत्र की शुरुआत में ही सेंट्रल हॉल में बड़ा तकनीकी संकट देखने को मिला, जब राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण की शुरुआत के साथ ही ऑडियो सिस्टम अचानक खराब हो गया। शुरुआत के करीब 10 से 15 मिनट तक माइक और ध्वनि प्रणाली काम नहीं करती रही, जिस वजह से सदन के सदस्य राज्यपाल का अभिभाषण सुन ही नहीं पाए।

यह भी पढ़े : Breaking : सर्वसम्मति से विधानसभा के नए स्पीकर बने प्रेम कुमार

अंशु झा की रिपोर्ट

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...