गिरफ्तारी के बाद बोले पप्पू, कहा- ‘मुझे नहीं पता मेरे साथ क्या होगा…’

पटना : राजधानी पटना में कल यानी शुक्रवार की आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद व कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को 1995 के एक पुराने मामले में गिरफ्तारी हुई है। सिटी एसपी भानू प्रताप सिंह और उनकी टीम ने पप्पू यादव को गिरफ्तार किया है। उसके बाद तबीयत खराब होने के बाद पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता मेरे साथ क्या होगा, जिससे उनके समर्थकों में चिंता और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। पुलिस टीम उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद पप्पू यादव को गर्दनीबाग थाना लाया जाएगा

आपको बता दें कि मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद सांसद पप्पू यादव को गर्दनीबाग थाना लाया जाएगा। इसके बाद आज 11 बजे के बाद पप्पू यादव को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्हें कल देर रात गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है और समर्थक इसे राजनीतिक दबाव की कार्रवाई बता रहे हैं।

Pappu Yadav 2 22Scope News

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, मामला 1995 का है। जब पटना के गर्दनीबाग थाने में विनोद बिहारी लाल नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने धोखाधड़ी कर उनका मकान किराए पर लिया। मकान मालिक को बाद में जानकारी हुई थी कि उसके मकान का इस्तेमाल सांसद का ऑफिस चलाने के लिए किया जा रहा है। इससे पहले मकान को किराए पर लेते वक्त इस बात को छिपाया गया था।

Pappu Yadav 1 1 22Scope News

MP-MLA कोर्ट ने पप्पू यादव के खिलाफ कुर्की-जब्ती का जारी किया आदेश

दरअसल, तीन दिन पहले ही पप्पू यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश दिया गया है। पटना की एमपी-एमएलए अदालत ने उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया है। कोर्ट का आदेश आरोपियों के लंबे समय से अदालत में पेश नहीं होने के कारण आया है। इससे पहले अदालत गिरफ्तारी वारंट और इश्तेहार जारी कर चुकी थी।

Pappu Yadav 22Scope News

पप्पू यादव को बिहार हालत में किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के समय पप्पू यादव की तबीयत ठीक नहीं थी और वे बीमार थे। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया। जिसके बाद उनके समर्थकों और नेताओं ने नाराजगी जताई है। मांग की जा रही है कि पप्पू का बेहतर इलाज कराया जाए। बयान में कहा गया है कि पप्पू लगातार नीट मामले को उठा रहे थे और छात्रों के न्याय की लड़ाई लड़ रहे थे। इसी वजह से उन्हें निशाना बनाकर गिरफ्तार किया गया। समर्थकों का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की गई है।

यह भी पढ़े : संसद में गूंजा NEET छात्रा की मौत का मामला, विरोध में बैनर पोस्टर के साथ पहुँचे सांसद पप्पू यादव

अंशु झा की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...