‘Rest in Peace कर देंगे’, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, ऑडियो वायरल

Rest in Peace

पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को अब लॉरेंस ग्रुप से जान मारने की धमकी मिली है। मामले में एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लॉरेंस गैंग के सदस्य ने पप्पू यादव को कहा कि मैं तुझे जिन्दा चबा जाऊं। तेरे पीछे 9 गाड़ियां हैं। मामले में मयंक सिंह नाम के एक फेसबुक आईडी से पप्पू यादव को धमकी दी गई। पोस्ट में पप्पू यादव के फोटो के साथ लिखा है कि जैसे ही कुछ समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ है कि बीते दिनों बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (राजेश रंजन) के द्वारा लॉरेंस बिश्नोई भाई के बारे में उल्टा पुल्टा बयान दिया गया था।

मैं पप्पू यादव को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि पप्पू यादव तुम अपना औकात में रहकर चुपचाप राजनीति करने में ध्यान दो, जयादा इधर उधर तीन पांच करके टीआरपी कमाने के चक्कर में मत पड़ो वरना रेस्ट इन पीएस कर देंगे। बताया जा रहा है कि लॉरेंस गैंग का सदस्य मयंक सिंह मलेशिया में बैठ कर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है। मयंक सिंह के नाम से वायरल कई ऑडियो क्लिप में कहा जा रहा है कि हमने तुम्हारे बयान सुन कर तुम्हे अपना बड़ा भाई माना लेकिन तुमने हमारी बेइज्जती करवा दी।

भाई ने जेल में जैमर बंद करवा कर तुझे कॉल किया लेकिन तुमने फोन नहीं उठाया। ऑडियो में पप्पू यादव के 9 ठिकानों की चर्चा करते हुए कहा जा रहा है कि तुम इन नौ जगहों में कहीं भी निपटा दिए जाओगे। ऑडियो में कहा जा रहा है कि हमें लगता है कि तुम अच्छे हो, और इसलिए तुम बचे हुए हो। भाई ने कहा था कि कच्चा चबा जाना। आप अच्छे हो हमने आपको अपना बड़ा भाई माना लेकिन आपने भाई के विरुद्ध उल्टा पुल्टा बोला।

वायरल ऑडियो में पप्पू यादव के पूर्णिया स्थित आवास, पटना के आवास, दिल्ली के आवास समेत कुल 9 जगहों का भी नाम लिया गया है और कहा गया है कि तुम इन्हीं जगहों पर रहते हो न। 9 गाड़ियां तेरे पीछे है। इसके साथ वायरल ऑडियो में कहा गया है कि तुम अपने ही घर में नजरबन्द कर दिए गए थे फिर भी हम छात्रों के लिए अपनी आवाज उठाई थी। आपकी बेबाकी हमें पसंद आई इसलिए हमने अपने बल पर आर्डर देर कर सब कुछ रुकवाया है। भाई से जल्दी बात कर लो नहीं तो फिर तेरा काम हो जायेगा।

लाखों रूपये लगते हैं जेल के जैमर बंद करवाने के और दस मिनट के लिए भाई ने जेल का जैमर बंद करवा कर तुझे फोन किया लेकिन तुमने फोन नहीं उठाया। धमकी मिलने के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बिहार के डीजीपी और पूर्णिया रेंज के आईजी को मामले की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें- NDA की बैठक में शामिल नहीं होंगे चिराग, पहुंचने लगे अन्य नेता

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Rest in Peace Rest in Peace Rest in Peace Rest in Peace

Rest in Peace

Saffrn

Trending News

दिव्यधाम मंदिर में अज्ञात चोरों ने की चोरी, मुकुट व छतरी...

मोतिहारी : मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र स्थित बेलीसराय के दिव्यधाम मंदिर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।...

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंडभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, राज्यपाल...

Birsa Munda Death Anniversary: महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के लिए प्रेरणास्रोत और "धरती आबा" के नाम से प्रसिद्ध भगवान बिरसा मुंडा को झारखंड...

RPF की तत्परता से टला बड़ा हादसा, महिला यात्री की बची...

भागलपुर : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक महिला यात्री की जान बच गई। घटना प्लेटफॉर्म संख्या-1 की...

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान, 30 दिनों...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में बिहार को तीव्र औद्योगिक विकास, व्यापक रोजगार सृजन और आर्थिक आत्मनिर्भरता की...

नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ करते 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ...

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो विदेशी नागरिकों को हरैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img