खेल, संस्कृति व तकनीक का संगम : ‘उमंग-2026’ में दिखेगा बिहार का टैलेंट

पटना : विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन संचालित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित राज्य स्तरीय वार्षिक खेल-कूद एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘उमंग-2026’ का शुभारंभ शनिवार को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर विभागीय सचिव डॉ. प्रतिमा, निदेशक अहमद महमूद सहित विभाग के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

‘उमंग-2026’ में खेल, संस्कृति और तकनीकी प्रतिभा का संगम

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 से ‘उमंग’ का नियमित आयोजन इस उद्देश्य से किया जा रहा है कि राजकीय तकनीकी संस्थानों में सह-पाठ्यक्रम एवं गैर-शैक्षणिक गतिविधियों को एक सुव्यवस्थित और राज्य स्तरीय मंच उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं, जो तकनीकी शिक्षा के साथ उनके समग्र व्यक्तित्व निर्माण के लिए जरूरी है।

Umang 2026 1 22Scope News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने खेल के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है – शिक्षा मंत्री सुनील कुमार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने खेल के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है। राज्य में आधुनिक खेल अवसंरचना का विकास, नए स्टेडियमों का निर्माण, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन और ‘मेडल पाओ, नौकरी पाओ’ जैसी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए विभागीय सचिव डॉ. प्रतिमा ने बताया कि उमंग का आयोजन तीन-स्तरीय संरचनाओं के अंतर्गत किया जाता है। प्रथम चरण में सभी राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में संस्थान स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

दूसरे चरण में प्रमंडल स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं का चयन किया जाता है

दूसरे चरण में प्रमंडल स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं का चयन किया जाता है, जबकि तीसरे चरण में प्रमंडल विजेताओं के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उमंग-2026 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के लिए सात से नौ फरवरी तक तथा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों के लिए 10 से 12 फरवरी तक आयोजित की जा रही है।

Umang 2026 22Scope News

खेल-कूद प्रतियोगिताएं पटना के पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जा रही हैं – सुनील कुमार

उन्होंने बताया कि खेल-कूद प्रतियोगिताएं पटना के पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जा रही हैं, जबकि साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ राजकीय पॉलिटेक्निक, गुलजारबाग में संपन्न होंगी। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों से खेल-कूद प्रतियोगिताओं में लगभग 900 छात्र-छात्राएं एवं 400 शिक्षक, जबकि साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में लगभग 200 छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं। इसी प्रकार राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों से खेल-कूद प्रतियोगिताओं में लगभग 900 छात्र-छात्राएं एवं 400 शिक्षक तथा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में लगभग 200 छात्र-छात्राएं शिरकत करेंगी। इस अवसर पर निदेशक अहमद महमूद ने कहा कि ‘उमंग-2026’ के माध्यम से तकनीकी संस्थानों में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को एक सुसंगठित, प्रतिस्पर्धात्मक और राज्य स्तरीय पहचान मिली है।

यह भी पढ़े : स्टीयरिंग पर बेटियां : 14 फरवरी को पिंक बसों के लिए छह महिला चालकों का नियोजन…

Jharkhand JPSC Exam: प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट...

 झारखंड JPSC सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और JPSC को नोटिस जारी किया है।Jharkhand JPSC...

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...