मोक्ष व ज्ञान की भूमि गया में तमिलनाडु के राज्यपाल ने किया पिंडदान, विष्णुपद मंदिर में की पूजा

गयाजी : मोक्ष और ज्ञान की पावन भूमि गया में आज तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने विष्णुपद मंदिर पहुंचकर विधिवत पिंडदान किया। विष्णुपद मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य मणिलाल बारिक ने बताया कि राज्यपाल ने अपने पूर्वजों पिता तुल्य, माता तुल्य, नानी, ससुर, मासी एवं बुआ सहित अन्य स्वजनों का मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धापूर्वक पिंडदान किया। राज्यपाल ने विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी और अक्षयवट तीनों पवित्र स्थलों पर शास्त्रोक्त विधि से पिंडदान संपन्न कराया।

मंदिर परिसर में रुद्राक्ष अभिषेक, जलाभिषेक व मध्य अभिषेक की पूजा भी विधिवत कराई गई

इस अवसर पर मंदिर परिसर में रुद्राक्ष अभिषेक, जलाभिषेक और मध्य अभिषेक की पूजा भी विधिवत कराई गई। पिंडदान से संबंधित सभी धार्मिक अनुष्ठानों की समुचित व्यवस्था की गई थी। पिंडदान एवं पूजा-अर्चना के उपरांत विष्णुपद मंदिर कमेटी की ओर से राज्यपाल को विष्णु चरण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं पुत्री भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम शांत, श्रद्धामय एवं परंपरागत वातावरण में संपन्न हुआ।

Governor of Tamil Nadu 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मंत्री अशोक चौधरी व सुनील सिंह में झड़प, विधान परिषद में मार्शल, एक-दूसरे की औकात दिखाने की कही बात…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...