गयाजी : भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने एकदिवसीय दौर के क्रम में गयाजी पहुंचे। गयाजी के विष्णुपद मंदिर परिसर में उन्होंने पिंडदान किया। उन्होंने अपने स्वर्गीय पति, पिता और समस्त पूर्वजों का पिंडदान किया। उन्होंने विष्णुपद मंदिर परिसर में बैठकर विष्णुपद, देवघाट और अक्षयवट के लिए पिंडदान का कर्मकांड पूरा किया। उनका पिंडदान उनके तीर्थ पुरोहित राजेश लाल कटारिया ने पिंडदान का कर्मकांड पूरा करवाया।

पिंडदान के समय राष्ट्रपति बहुत ही गंभीर मुद्रा में थी – तीर्थ पुरोहित राजेश लाल कटिहार
आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पिंडदान करने वाले तीर्थ पुरोहित राजेश लाल कटिहार ने कहा कि राष्ट्रपति बहुत ही गंभीर मुद्रा में थी। उन्होंने अपने पति, पिता और अपने समस्त पूर्वजों का पिंडदान किया। उन्होंने कहा कि पिंडदान करने के बाद मुझे काफी शांति मिली है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित गयाजी के जिलाधिकारी और एसएसपी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : गयाजी में पितृ दीपावली : विष्णुपद मंदिर और देवघाट दीपों से जगमगाए
आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights


















