दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रति उमड़ा लोबिन हेम्ब्रम का प्रेम
Ranchi– 1932 का खतियान को आधार बना कर नियोजन नीति बनाने की मांग को लेकर पूरे राज्य के दौरे पर निकले लोबिन हेम्ब्रम बड़ा बयान दिया है. लोबिन हेम्ब्रम ने कहा है कि यदि शिबू सोरेन बोलेंगे तो अपनी गर्दन काटकर भी उनके पैरों पर रख दूंगा, हेमंत तो मेरा भतीजा है, किसी भी गलती पर डांटने का मेरा अधिकार है.
सरकार और संगठन से हमारी कोई नाराजगी नहीं है. लेकिन झारखंडियों के मुद्दे पर अपनी आवाज उठाता रहूगां. 12 अप्रैल को बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे.
बिहार की तरह झारखंड में भी लागू हो शराबबंदी
लोबिन हेम्ब्रम ने बिहार की तरह झारखंड में भी शराबबंदी की वकालत करते हुए कहा कि झारखंड में शराब की बिक्री शर्म की बात है और विशेष सत्र बुलाकर स्थानीय नीति पर निर्णय लेने की मांग की.
बता दें कि 1932 के खतियान को आधार पर नियोजन नीति की मांग करते हुए लोबिन हेम्ब्रम पूरे राज्य के दौरे पर हैं. उनके सभाओं में काफी भीड़ भी उमड़ रही है. लोबिन हेम्ब्रम के इस कदम को सरकार विरोधी माना जा रहा था.
लेकिन अब हेम्ब्रम ने अपने बयान से यह साफ कर दिया है कि उनका इरादा सरकार को अस्थिर करने का कोई इरादा नहीं है. उनकी कोशिश सिर्फ 1932 को आधार बना कर झारखंडियों के हित में नियोजन नीति का निर्माण करवाने की हैं.
रिपोर्ट- शाहनवाज

















