पटना : पूर्णिया से निर्दलीय सासंद व कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को आज यानी 12 फरवरी को भी व्यवहार न्यायालय के एमपी-एमएलए कोर्ट से राहत नहीं मिली है। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। कल मामले की फिर से सुनवाई होगी। जानकारी के अनुसार, दो मामलों में दायर नियमित जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई।
पप्पू के बेल पर कल हो सकती है बहस
आपको बता दें कि पप्पू यादव को कोतवाली थाना के केस संख्या 1113/19 और 279/17 में कस्टडी में लिया गया है। अब इन दोनों केस के साथ बुद्धा कॉलोनी थाना के केस में भी बेल लेना होगा, शुक्रवार को बेल पर बहस हो सकती है।
यह भी पढ़े : Breaking : न्यायिक हिरासत में भेजे गए सांसद पप्पू, अभी जेल में नहीं
अंशु झा की रिपोर्ट
Highlights


