Nagar Nikay Election: गैरदलीय चुनाव में BJP का Star Campaign, 19 बागियों को Show Cause

 Nagar Nikay Election: झारखंड नगर निकाय चुनाव में भाजपा, झामुमो और कांग्रेस ने प्रचार तेज किया। भाजपा ने 19 बागी प्रत्याशियों को शोकॉज नोटिस जारी किया।


Nagar Nikay Election रांची: झारखंड में नगर Nagar Nikay Election भले ही गैरदलीय आधार पर हो रहा हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने इसे प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार से पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक मैदान में उतरेंगे और नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत क्षेत्रों में समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

 Nagar Nikay Election: भाजपा के स्टार प्रचारक मैदान में

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन समेत केंद्रीय मंत्री संजय सेठअन्नपूर्णा देवी तथा सांसद निशिकांत दुबे और दीपक प्रकाश का रूट चार्ट तैयार कर लिया है।

ये नेता छोटी-बड़ी सभाओं और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने मेदिनीनगर और गढ़वा में कार्यक्रम किया, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा का भी दौरा प्रस्तावित है। अरुण सिंह ने रांची में मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो के समर्थन में प्रचार किया।


Key Highlights

  1. नगर निकाय चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक सोमवार से सक्रिय

  2. पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री करेंगे सभाएं व रोड शो

  3. झामुमो और कांग्रेस ने भी प्रचार के लिए नेताओं की तैनाती की

  4. रांची के हर वार्ड में कांग्रेस ने प्रभारी नियुक्त किया

  5. भाजपा ने 19 बागी प्रत्याशियों को शोकॉज नोटिस जारी किया


 Nagar Nikay Election: झामुमो और कांग्रेस ने भी बढ़ाई सक्रियता

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि जिला और महानगर समितियों की मांग पर मंत्री, सांसद और विधायकों को चुनाव प्रचार में लगाया जा रहा है। पार्टी स्तर पर रणनीति तैयार की जा रही है, जिसे जल्द सार्वजनिक किया जाएगा।

वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी अपने मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों और विधायकों को प्रचार में उतार दिया है। रांची के हर वार्ड में एक वरिष्ठ नेता को प्रभारी बनाया गया है। खिजरी विधायक राजेश कच्छप को आठ वार्ड, कांके विधायक सुरेश बैठा को दस वार्ड और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को आठ वार्ड की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की और दीपिका पांडेय सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

 Nagar Nikay Election: भाजपा ने 19 बागियों को किया शोकॉज

भाजपा ने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 19 बागी नेताओं को शोकॉज नोटिस जारी किया है। प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने नोटिस में सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...