Advertisment

Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 Update: भाजपा ने खोले पत्ते, रांची से रोशनी खलखो मेयर उम्मीदवार, 9 नगर निगमों में सहमति

झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने अपने समर्थित प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। रांची से रोशनी खलखो मेयर उम्मीदवार होंगी।


Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 Update:रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की रणभेरी बजते ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई कोर कमेटी की अहम बैठक में नौ नगर निगमों के मेयर पद और नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बना ली गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, रांची नगर निगम के लिए पूर्व पार्षद रोशनी खलखो को भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी बनाया गया है। वह चार फरवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 Update:दलीय आधार पर नहीं हो रहा चुनाव

नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराए जा रहे हैं। इसी कारण भाजपा की ओर से अधिकृत सूची जारी नहीं की गई है। हालांकि पार्टी ने अंदरखाने अपने समर्थित प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं और रणनीतिक रूप से आगे बढ़ रही है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने की। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और कोर कमेटी के सदस्यों ने प्रत्येक नगर निगम और नगर परिषद सीट को लेकर मंथन किया।


Key Highlights

  • झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भाजपा की रणनीति स्पष्ट

  • रांची नगर निगम से रोशनी खलखो मेयर उम्मीदवार

  • नौ नगर निगमों के मेयर पद पर बनी सहमति

  • नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी तय

  • चुनाव दलीय आधार पर नहीं, फिर भी भाजपा ने समर्थित चेहरे उतारे


Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 Update:केंद्रीय नेतृत्व से बनी सहमति

पार्टी सूत्रों के अनुसार, 31 जनवरी को हुई बैठक में प्रत्येक सीट के लिए तीन-तीन संभावित नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया था। केंद्रीय स्तर पर विचार-विमर्श के बाद नौ नगर निगमों के मेयर पद और नगर परिषद अध्यक्ष पद के नामों पर सहमति बनी है।

Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 Update:भाजपा समर्थित मेयर उम्मीदवारों की सूची

रांची नगर निगम से रोशनी खलखो को मेयर पद के लिए आगे किया गया है। धनबाद से संजीव अग्रवाल, देवघर से रीता चौरसिया, आदित्यपुर से प्रभाषिणी कालुडिया, चास से अविनाश कुमार, मानगो से बबीता सिंह, मेदिनीनगर से अरुणा शंकर, हजारीबाग से सुदेश चंद्रवंशी और गिरिडीह से डॉ शैलेट चौधरी भाजपा समर्थित मेयर उम्मीदवार होंगे।

नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए गढ़वा से कंचन जायसवाल, दुमका से अमिता रक्षित, लोहरदगा से अनिल उरांव और चक्रधरपुर से विजय गगराई के नाम तय किए गए हैं।

Saraiya 200 KVA Transformer: सरिया में बिजली समस्या पर बड़ा कदम,...

Saraiya 200 KVA Transformer: सरिया-बगोडिह चौक पर DAV स्कूल के सामने शनिवार को एक नया 200 kVA ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, जिसने पुराने 63 kVA...

Bihar Flood News 2026: बिहार की 4 नदियां क्यों बन रही...

Bihar Flood News 2026: हर साल, बिहार के कई इलाकों के लिए बाढ़ एक बड़ी चुनौती बन जाती है। नेपाल में भारी बारिश से बिहार...

Siwan Junction Security Check: सीवान जंक्शन पर सुरक्षा अलर्ट, प्लेटफॉर्म से...

Siwan Junction Security Check: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को देखते हुए देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। इसी...