NEET छात्रा मौत मामला : SSP, सिटी SP व अधिकारियों ने हॉस्टल संचालकों के साथ की बैठक, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर दिए कई आदेश

भागलपुर : राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की छात्रा के साथ हुई जघन्य अपराध के बाद हॉस्टल में छात्राओं की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। बिहार पुलिस और गृह मंत्री सम्राट चौधरी के आदेश के बाद बिहार के सभी जिलों में संचालित गर्ल्स हॉस्टल के लिए नियमावली तैयार की गई है। बिहार में पटना के बाद भागलपुर शिक्षा का बड़ा हब होने के कारण सबसे ज्यादा गर्ल्स हॉस्टल है।

अधिकारियों ने नियमावली को लेकर हॉस्टल के संचालकों से बातचीत की

आपको बता दें कि इसको लेकर आज एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएसपी ज्योति कश्यप और अधिकारियों ने नियमावली को लेकर हॉस्टल के संचालकों से बातचीत की। प्रशासन ने संचालकों को गर्ल्स हॉस्टल में सीसीटीवी सुविधा मजबूत करने, लड़कों के एंट्री पर बैन लगाने, वार्डन की 24 घंटे मौजूदगी, एंट्री रजिस्टर और बायोमेट्रिक को लेकर बातचीत की है। वहीं उन्होंने हॉस्टल के रजिस्ट्रेशन को लेकर भी हर साल रिन्युअल की बात की।

Bha Police 1 2 22Scope News

सिटी SP शैलेंद्र कुमार सिंह ने संचालकों से हर हाल में नियमावली के पालन का आदेश दिया है

शाम में छात्राओ के हॉस्टल में एंट्री को लेकर होस्टल और कोचिंग के अनुसार, छात्राओं के टाइमिंग को तैयार करने का आदेश दिया है। सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने संचालकों से हर हाल में नियमावली के पालन का आदेश दिया है। वहीं हॉस्टल संचालकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। संचालकों ने कहा कि पहले से भी कुछ नियम है और कुछ अब जोड़े गए है, यह छात्राओं की सुरक्षा के लिए अहम है।

Bha Police 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Patna – नीट छात्रा मौत मामला : आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़की राबड़ी देवी, डिप्टी सीएम से मांगा इस्तीफा

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ के बीच...

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच झारखंड की राजधानी रांची के एक युवक के लापता...

Bihar Mahila University: समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान शुरू, 7,376 महिलाओं की...

Bihar Mahila University: बिहार सरकार ने महिलाओं की उच्च शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की...

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...