मांझी ने SP कोठी के समीप एक निजी अस्पताल का किया उद्घाटन, राहुल पर तंज, कहा- उनकी उलटी है खोपड़ी

गयाजी : केंद्रीय मंत्री व हम के संरक्षक जीतन राम मांझी और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गयाजी में एसपी कोठी के समीप एक निजी अस्पताल का विधिवत् उद्घाटन किया। साथ ही मांझी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कड़ी प्रतिक्रिया दिया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी का भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर कड़ी प्रतिक्रिया दिया है।

US ट्रेड डील पर मांझी ने कहा- कुछ घाटा नहीं है हमलोग फायदे में हैं

​आपको बता दें कि राहुल गांधी का बयान आया है कि यूएस ट्रेड डील भारत के कपास किसानों के लिए बहुत हानिकारक है। इस पर ​जीतन राम मांझी मे कहा कि उनकी खोपड़ी उलटी है। रात ही हमलोग इस पर बात कर रहे थे व सुन रहे थे। उस डील में कुछ भी घाटा नहीं है, हमलोग सब फायदे में हैं। पांच फीसदी कुछ ऐसा है कि किसी के साथ लेनदेन होता है ना भाई, हम 95 फीसदी लाभ में हैं और पांच फीसदी हमको कुछ सहन करना पड़ेगा तो यह कौन सी बड़ी बात है। लेकिन उसी पांच फीसदी को 95 फीसदी राहुल कह रहे हैं, इसीलिए हम कह रहे हैं कि उनकी खोपड़ी उलटी है।

Jitanram Manjhi 1 22Scope News

मांझी ने कहा- भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा रोमांचक होता है, जीतेंगे हम

वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा रोमांचक होता है, लेकिन खेल खेल होता है। खेल को खेल की भावना से देखा जाना चाहिए। पहले पाकिस्तान खेलने को तैयार नहीं था, हमें बहुत दुख होता था कि खिलाड़ी होकर भी वे राजनीति करते हैं। लेकिन अंततः उन्होंने खेलने का फैसला किया है। चलिए, देर आए दुरुस्त आए, सुधर गए तो अच्छी बात है। मैं दोनों टीमों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। दोनों अपनी पूरी ताकत और हुनर से खेलें और अंत में जिसकी भी जीत होगी उसे बधाई।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : हरीनगर कांड के पीड़ितों से मिले चिराग पासवान, बोले- हर संभव मदद करेगी पार्टी और सरकार…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...