चोरी के सामान के साथ आठ अपराधी गिरफ्तार, दो पिकअप वैन जब्त

बोकारो : चोरी के सामान के साथ आठ अपराधी गिरफ्तार, दो पिकअप वैन जब्त- बोकारो पुलिस ने

बड़ी घटना को अंजाम देने वाले 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

घटना बोकारो जिले के सियालजोरी थाना के बंगड़िया ओपी क्षेत्र की है.

घटना 1 और 2 अप्रैल के मध्य रात्रि की है.

जहां पर रेलवे का काम कर रही जय मंगल कंस्ट्रक्शन में अपराधियों के द्वारा

डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. उस घटना में 1 टन 680 किलोग्राम पीतल लूटा गया था.

इसी घटनाक्रम के अनुसंधान में पुलिस की छापेमारी टीम के द्वारा घटना का उद्भेदन किया गया. जिसमें आठ अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के द्वारा की गई. साथ ही घटना में प्रयुक्त दो पिकअप वैन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया.

लूट की सामग्री को बेचने की फिराक में था अपराधी

घटना की जानकारी देते हुए चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद लूट की सामग्री को चास में बेचने का प्रयास किया गया. मगर रेलवे का सामान होने के चलते नहीं बेच सका. जिसे वे लोग कोलकाता ले गए. जिसके बाद इस कांड का अनुसंधान कर रही टीम को इसकी सूचना मिली और पुलिस टीम के द्वारा इन अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी मिली.

5 लोग अभी भी फरार

एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह में 4 से 5 लोग अभी भी फरार हैं. जिसमें मुख्य सरगना अजय मालाकार भी है. इनमें एक अपराधी मानव कुमार अपराधिक घटना को अंजाम देने में पूर्व में भी जेल जा चुका है. तथा पुलिस अन्य अपराधियों की अपराधिक इतिहास को भी पता लगा रही है.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...