गिरिडीह में पुलिस ने अवैध कोयला लदे पिकअप वैन को किया जब्त, चालक भी गिरफ्तार

गिरिडीह. जिले के सरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कोयला से लदे पिकअप वैन को जब्त किया है। पुलिस ने इस पिकअप वैन को थाना क्षेत्र के नावाडीह के रास्ते सरिया राजधनवार मुख्य सड़क से जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने इस दौरान चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरिडीह में अवैध कोयला लदे पिकअप वैन जब्त

गुप्त सूचना के आधार पर सरिया एसडीपीओ धन्नजय राम नेतृत्व में बनी छापेमारी टीम में शामिल सरिया थाना प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह, हवलदार रामविलास रजक, आरक्षी विशेश्वर दास ने नावाडीह मार्ग में छापेमारी करते हुए सरिया थाना क्षेत्र ग्राम नावाडीह के रास्ते से सरिया-राजधनावर मुख्य सड़क की ओर से आ रहे अवैध कायेला लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया है।

डीवाई पाटिल स्कूल 3 22Scope News

छापेमारी के दौरान पिकअप वाहन चालक को भी सशस्त्र बल की मदद से पकड़ लिया गया। वहीं जब वाहन को चेक किया तो उक्त वाहन में प्लास्टिक के बोरा में 3 टन 100 बोरा कच्चा कोयला लोड था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया वाहन चालक मनोज नायक सरिया नावाडीह का रहने वाला है। वहीं अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन मालिक अजय साव भागने में सफल रहा।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...