Jharkhand: झारखंड विधानसभा में आज से यानी 18 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल संतोष गंगवार के अभिभाषण से हुई। जिसके बाद सभी विधायकों ने एक-एक कर शोक संदेश भी पढ़ा। डुमरी विधायक Jairam Mahto ने भी शोक संदेश पढ़ा जिसमें उन्होंने विजय महतो का मामला भी सदन में उठाया।
जयराम महतो ने इन्हें दी श्रद्धांजलि
विधायक Jairam Mahto ने कहा- अध्यक्ष महोदय विगत सत्र से अब तक की अवधि में हमारे बीच कई प्रसिद्ध और आम नागरिक गुजर गए हैं। इनमें से शिवराज पाटिल, अजीत पवार, सुरेश कलमाड़ी, रामचंद्र नायक, गौर हरिजन, हारून टोपडो, विनोद कुमार शुक्ल, माधव गाडगिल आदि प्रमुख रहे।
हाथियों से हुई मौत पर भी की बात
तीन महीनों में लगभग कई संख्याओं में हाथियों से कुचलने के के कारण जिन लोगों की मृत्यु हुई । कहीं ना कहीं यह पीड़ादायक घटनाएं हैं। मैं उन सबों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं ।
विजय महतो को लिए की मुआवजे की मांग
और साथ ही साथ मैं पुनः एक बार दोहराना चाहूंगा अध्यक्ष महोदय विजय कुमार महतो जिनका गोली लगने से सऊदी अरब में मृत्यु हुआ था। चार महीने के बाद उनका डेड बॉडी वापस आया है। लेकिन परिजनों ने डेड बॉडी लेने से मना कर दिया है और वो भी डेड बॉडी रांची रिम्स से पड़ा है।
मैंने उनसे बातचीत किया क्योंकि मैं उनके परिवार उनके जो बड़े अंकल है उन्हें यहां मैं किराए पर रहता हूं। तो मैंने उनसे बातचीत किया कि इसमें सरकार ने तो सहयोग किया है क्योंकि यह गोली लगने का मामला है अलग है।
विजय के परिवारवालों ने क्या मांग की
उन्होंने कहा कि विधायक जी अब वो तो जीवित हमारे बीच आएगा नहीं लेकिन हम चाहते हैं कि सरकार कंपनसेशन दे क्योंकि 25 साल का नौजवान था और परिवार बिल्कुल जिद करके बैठी है अध्यक्ष महोदय और हम देख पा रहे हैं कि वह बॉडी लेने से मना कर रही है।
वो कह रहा है कि हम लोग पुतला बनाकर उसका अंतिम संस्कार कर देंगे लेकिन पार्थिव शरीर को नहीं लेंगे।विधायक ने आगे कहा अध्यक्ष महोदय मैंने उनको बहुत समझाया क्योंकि मैं उनके घर में ही रहता हूं। तो उन्होंने कहा कि विधायक जी सरकार चाहने से क्या नहीं कर सकती है। सरकार ने चाहा तो अभी आप लोग लाख का लैपटॉप दे रही है। पूर्व में 50 लाख का फॉर्च्यूर दे चुकी है। मैं आपसे शरीर आने के बहुत ही मार्मिक विषय है इसकी पीड़ा को समझना चाहिए। मैं आपसे आपसे याचना करता हूं सरकार कि कम से कम उनसे मिले और मुआवजा पर बात करें।
Highlights


