Advertisement
Advertisement

झारखंड विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद शुरु हुई Budget Session की कार्रवाही,इस दिन पेश होगा राज्य का बजट

Jharkhand: झारखंड विधानसभा में आज से यानी 18 फरवरी से Budget Session की शुरुआत हो गई है। आज की कार्रवाही राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ।

राज्यपाल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर 

इससे पहले विधानसभा परिसर में राज्यपाल गंगवार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं विधानसभा सचिव अविनाश कुमार ने राज्यपाल को बुके देकर सम्मानित किया।

Read More:सूखे नशा के खिलाफ मोतिहारी पुलिस की कार्रवाई जारी, गांजा, नगद के साथ भारी मात्रा में शराब बरामद…

स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने क्या कहा

Budget Session के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा बजट सत्र केवल आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करने का मंच नहीं है, बल्कि यह राज्य की विकास यात्रा का मार्गदर्शक दस्तावेज होता है। स्पीकर ने कहा कि इस सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. वहीं 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा।

राज्यपाल ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

अध्यक्ष के संबोधन के बाद राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, जिसके साथ ही औपचारिक रूप से बजट सत्र की कार्यवाही शुरु हो गई। सत्र के दौरान राज्यहित से जुड़े विविध विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने सरकार की अब तक की उपलब्धियों को गिनवाया। साथ ही भविष्य की योजनाओं का खाका सदन की पटल पर रखा।

बता दें कि झारखंड विधानसभा का Budget Session 18 फरवरी से शुरू हुआ, जो 19 मार्च तक चलेगा।

Commercial Advertisment

Tejashwi Yadav on PM Modi Bihar Visit: PM मोदी के बिहार...

Tejashwi Yadav on PM Modi Bihar Visit, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे से पहले राज्य की राजनीति गरमा गई है। नेता...

Patna Hospital Child Death: पटना सिटी में मासूम की मौत पर...

Patna Hospital Child Death: पटना सिटी में अस्पताल में भर्ती आठ माह के बच्चे की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट...

PM Modi Bihar Visit: 21 नवंबर को वैशाली पहुंचेंगे पीएम मोदी,...

PM Modi Bihar Visit, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने तैयारियां तेज...