1932 का खतियान के लिए आजसू की हुंकार, बाबा साहब की जयंती 14 अप्रैल से होगी जेल भरो आन्दोलन की शुरुआत 

बाबा साहब की जयंती 14 अप्रैल से आजसू करेगी जेल भरो आन्दोलन की शुरुआत

  • 12 अप्रैल को सभी विधानसभा प्रभारी और जिला प्रभारी के साथ बैठक
  • बाबा साहेब की जयंती 14 अप्रैल से शुरु होने वाली जेल भरो आन्दोलन की समीक्षा

Ranchi– बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल से आजसू पूरे प्रदेश में जेल भरो आन्दोलन की शुरुआत करने वाली है. इसकी तैयारियों को लेकर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो 12 अप्रैल को रांची स्थित केन्द्रीय कार्यालय में इसकी तैयारियों की समीक्षा करेंगे. इस अवसर पर सभी विधान सभा प्रभारी और जिला प्रभारियों की बैठक आयोजित की गयी है. इसी दिन पंचायत चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारियों के विचार विमर्श भी किया जाएगा.

यहां बता दें कि आजसू अपनी सात मांगों को लेकर जेल भरो आन्दोलन की शुरुआत करने वाली है, इन सात मांगों में खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति,(Khatian based local and planning policy) पिछड़ों को उसकी आबादी के अनुरुप आरक्षण, (Reservation of backward according to its population) पूर्व में अनुसूचित जाति में शामिल जातियों को फिर से अनुसूचित जाति में शामिल करना, सरना धर्म कोड(Sarna Dharma Code) बेरोजगारो को रोजगार, झारखंड में संसाधनों की लूट, जातीय जनगणना (caste census)और झारखंड आन्दोलनकारियों का सम्मान की बात शामिल है.

इसकी तैयारियों को लेकर सुदेश कुमार महतो ने है कि बजट सत्र के दौरान सात मार्च को आजसू पार्टी ने विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा था. सरकार ने हमारे कार्यक्रम को विफल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी. जगह जगह बैरिकेड लगाए गए, राजधानी रांची की सड़कों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. हमारा मानना है कि यदि हमारी आवाज से कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो हम सीधे थाने जाकर अपनी गिरफ्तारी देने को तैयार है.

रिपोर्ट- शाहनवाज 

1932 का खतियान की बात करने वालों ने किसी खतियानी को जेपीएससी का चेयरमैन क्यों नहीं बनाया- सीपी सिंह

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...