Ranchi- पत्रकार मुक्तिनाथ की मदद के लिए CM Hemant से मदद की गुहार

रांचीः प्रेस कल्ब, रांची के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल कर  वरिष्ठ पत्रकार मुक्तिनाथ गिरी को आर्थिक मदद पहुंचाने की अपील की है.

बता दें कि मुक्तिनाथ गिरी गंभीर किडनी की बीमारी से ग्रस्त है. फिलहाल मुक्तिनाथ गिरी की चिकित्सा मेदांता हॉस्पिटल, रांची में की जा रही है. चिकित्सा में काफी खर्च आ रहा है. परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि इस खर्च को उठा सके.

पत्रकारों की विभिन्न समस्यों से करवाया अवगत 

इसके साथ ही प्रेस कल्ब, रांची के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्रकारों की विभिन्न समस्यों अवगत करवाया और उसके निराकरण की मांग की.

मुख्यमंत्री को सौंपे अपने मांग पत्र में प्रेस कल्ब, रांची ने कोरोना काल में मृतक पत्रकारों को आर्थिक मदद पहुंचाने, एसपी की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन करने, कमिटी में बार काउंसिल और पत्रकारों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने, इस कमिटी की सहमति के बाद ही पत्रकारों के विरुद्ध मुकदमा दायर करने, जिससे समाचार संकलन के दौरान मारपीट या किसी भी अप्रिय घटना होने पर पत्रकारों को  बेवजह नहीं फंसाया जा सके. इसके साथ ही पत्रकार पेंशन योजना का सरलीकरण करने सहित विभिन्न मांगों को रखा

बंदोबस्त कार्यालय का भ्रष्टाचार उजागर करने पर पत्रकार सचिन खंडेलवाल के साथ मारपीट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ramgarh Illegal Mining Action: अवैध खनन के खिलाफ रामगढ़ प्रशासन सख्त,...

Ramgarh Illegal Mining Action: झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026: 50 हजार करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक पार्क...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026, पटना: संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम चंपारण के बेतिया में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’...

Bihar Milk Production Target 2030: पशुपालकों और महिलाओं की आमदनी बढ़ाने...

Bihar Milk Production Target 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक राज्य में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया...