Jharkhand Municipal Election Voter List Error: झारखंड निकाय चुनाव में वोटर लिस्ट गड़बड़ी से हजारों मतदाता दूसरे वार्ड में दर्ज। वार्ड 4, 6 और 9 के वोटरों में नाराजगी, मतदान न करने की चेतावनी।
Jharkhand Municipal Election Voter List Error रांची: झारखंड में वर्षों बाद हो रहे निकाय चुनाव को लेकर जहां प्रत्याशियों और मतदाताओं में उत्साह है, वहीं मतदाता सूची की गड़बड़ी ने नई चिंता खड़ी कर दी है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग बूथ की दूरी आधा से एक किलोमीटर के भीतर रखने और जागरूकता पर करोड़ों रुपये खर्च करता है, लेकिन इस बार कई वार्डों में मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित होने का अहसास हो रहा है।
ALSO READ: सहायक आचार्य परीक्षा 2023 में Normalization और Result पर उठे सवाल
Jharkhand Municipal Election Voter List Error:एक वार्ड में रहते, नाम दूसरे वार्ड में दर्ज
मतदाता सूची में बड़ी त्रुटि सामने आई है। वार्ड चार के हजारों वोटर को वार्ड नौ में दर्ज कर दिया गया है। इसी तरह वार्ड छह के मतदाताओं को वार्ड दस में और वार्ड नौ के वोटरों को वार्ड चार में शामिल कर दिया गया है। इस गड़बड़ी से हजारों मतदाता असमंजस और नाराजगी में हैं।
ALSO READ: सहायक आचार्य परीक्षा 2023 में Normalization और Result पर उठे सवाल
मतदाताओं का कहना है कि वे अपने वार्ड के प्रत्याशियों को जानते हैं और उन्हीं को चुनना चाहते थे। लेकिन प्रशासन द्वारा तैयार सूची में नाम दूसरे वार्ड में दर्ज होने से उन्हें ऐसे प्रत्याशी को वोट देना होगा, जिनके बारे में उन्हें पर्याप्त जानकारी नहीं है।
- Key Highlights
निकाय चुनाव में हजारों मतदाता गलत वार्ड में दर्ज
वार्ड 4, 6 और 9 के वोटरों में सबसे अधिक नाराजगी
मतदाता दूसरे वार्ड का पार्षद चुनने को तैयार नहीं
पेंशन और अन्य कार्यों में भविष्य की दिक्कत की आशंका
सूची सुधार नहीं होने पर मतदान बहिष्कार की चेतावनी
Jharkhand Municipal Election Voter List Error:दूसरे वार्ड का पार्षद क्यों चुनें
नाराज मतदाताओं का तर्क है कि जब वे अपने वार्ड में रहते हैं तो दूसरे वार्ड का पार्षद क्यों चुनें। उनका कहना है कि स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर वही प्रतिनिधि बेहतर काम कर सकता है, जो उनके क्षेत्र का हो। गलत वार्ड में नाम दर्ज होने से उनकी लोकतांत्रिक भागीदारी प्रभावित हो रही है।
Jharkhand Municipal Election Voter List Error: भविष्य में बढ़ सकती है प्रशासनिक परेशानी
वोटरों ने आशंका जताई है कि यदि वे दूसरे वार्ड का पार्षद चुनेंगे तो भविष्य में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड या अन्य प्रमाणन कार्यों में दिक्कत आ सकती है। संबंधित वार्ड का पार्षद यह कह सकता है कि आपने मुझे वोट नहीं दिया, तो मैं आपके काम क्यों करूं। वहीं दूसरे वार्ड के पार्षद से हस्ताक्षर कराने पर आवेदन निरस्त होने का खतरा रहेगा। इस स्थिति में मतदाता न घर का रहेगा न घाट का। कई मतदाताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सूची में सुधार नहीं हुआ तो वे मतदान का बहिष्कार कर सकते हैं।
ALSO READ: सहायक आचार्य परीक्षा 2023 में Normalization और Result पर उठे सवाल
Jharkhand Municipal Election Voter List Error:पुरानी सूची कॉपी करने से टल सकती थी समस्या
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले निकाय चुनाव की मतदाता सूची को आधार बनाकर अपडेट किया जाता तो इतनी बड़ी समस्या नहीं होती। कुछ नए मतदाताओं को जोड़ने के क्रम में बिना पर्याप्त तैयारी के सूची तैयार की गई जिससे यह गड़बड़ी सामने आई है। अब सभी की नजर प्रशासन पर है कि वह इस त्रुटि को कैसे और कब तक सुधारता है।
Highlights




