Jharkhand Voter List SIR Update: 2003 मैपिंग, ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स, फैमिली ट्री वेरिफिकेशन शुरू, वोटर लिस्ट रिवीजन 2025

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी तेज। 2003 सूची से मैपिंग, फैमिली ट्री सत्यापन और दस्तावेज अपडेट अभियान जारी।


Jharkhand Voter List SIR Update रांची: राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर वर्तमान मतदाता सूची की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है। इस प्रक्रिया में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की फैमिली ट्री तैयार कर रहे हैं, ताकि परिवार के सभी सदस्यों की पहचान, आयु, निवास और मतदान योग्यता का मिलान सुनिश्चित किया जा सके।

Jharkhand Voter List SIR Update:

देशभर में चल रहे एसआइआर के दूसरे चरण की समाप्ति 10 फरवरी को निर्धारित है। आयोग के संकेतों के आधार पर माना जा रहा है कि इसके बाद तीसरे चरण में जिन राज्यों को शामिल किया जायेगा, उनमें झारखंड भी हो सकता है। इसी वजह से राज्य चुनाव से जुड़े अधिकारियों ने मौजूदा मतदाता सूची की मैपिंग का काम समय पर पूरा करने में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।


Key Highlights

  • राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी तेज, 2003 की सूची से मैपिंग जारी

  • बीएलओ फैमिली ट्री बनाकर मतदाताओं की पहचान व सत्यापन कर रहे हैं

  • एसआइआर के दूसरे चरण की समाप्ति 10 फरवरी को, तीसरे चरण में झारखंड के शामिल होने की संभावना

  • आवेदन के समय नागरिकता, पहचान, निवास से जुड़े दस्तावेज अनिवार्य, आधार कार्ड को केवल सहायक दस्तावेज माना गया

  • राज्य में पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान और दस्तावेज अपडेट शिविर आयोजित


Jharkhand Voter List SIR Update:

एसआइआर के दौरान जो भी नागरिक मतदान की अर्हता रखते हैं, उन्हें आयोग को आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। आवेदन करते समय स्वयं और माता-पिता के दस्तावेज अलग-अलग स्व-प्रमाणित करके जमा करने की व्यवस्था की गयी है। नागरिकता, निवास, पहचान और निर्वाचन सूची से जुड़े दस्तावेज अनिवार्य किये गये हैं।

Jharkhand Voter List SIR Update:

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड को नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जायेगा, लेकिन पहले जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार इसे सहायक दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। आयोग ने इस प्रक्रिया के लिए 13 दस्तावेजों की सूची भी जारी की है, हालांकि इसे केवल संदर्भ सूची बताया गया है।
राज्य के नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे पहचान पत्र, निवास प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज समय रहते अपडेट करा लें। आने वाले दिनों में दस्तावेजों के सत्यापन और नागरिकता से जुड़े कदमों पर विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किये जाने की संभावना है।

Jharkhand Voter List SIR Update:

इधर जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर मतदाता सूची की मैपिंग, दस्तावेज अपडेट और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। बीएलओ इन शिविरों में लोगों को आवश्यक दस्तावेज तैयार करने, त्रुटियों को सुधारने और नए मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता कर रहे हैं।

Jharkhand Voter List SIR Update:

राज्य चुनाव आयोग का कहना है कि पुनरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, लक्ष्य यह है कि आगामी चरण शुरू होने से पहले झारखंड की पूरी मतदाता सूची को सही और अद्यतन रूप में तैयार कर लिया जाए।

Highlights

Saffrn

Trending News

Jharkhand Road Construction पर सख्त हुई सरकार, अधूरे काम करने वाले...

झारखंड में सड़क निर्माण कार्य में देरी करने वाली एजेंसियों और संवेदकों पर सरकार सख्त हुई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने डिबार करने और...

CM Udyami Yojana 2025-26 में 9347 लाभुकों का चयन, Computerized Randomization...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 के तहत बिहार में 9347 लाभुकों का चयन किया गया। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कंप्यूटराइज्ड रैंडमाइजेशन प्रक्रिया से चयन...

Digital Health Model में बिहार बना देश की मिसाल, MP के...

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पटना में बिहार स्वास्थ्य विभाग के डिजिटल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा कर हेल्थ डिजिटाइजेशन मॉडल...

Rotary District 3250 में Rathin Bhadra को मिली बड़ी जिम्मेदारी, WASH...

रोटेरियन रथिन भद्र को Rotary International District 3250 Bihar-Jharkhand के लिए वर्ष 2026-27 हेतु Chair Water, Sanitation and Hygiene नियुक्त किया गया है।Rotary District...

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पांचवीं बार कैबिनेट की बैठक की। बुधवार को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img