Radha Govind University के राजनीति विज्ञान विभाग में मतदान जागरूकता पर भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Ramgarh: 19 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को Radha Govind University के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा मतदान जागरूकता अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना तथा लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझाना था।

उल्लेखनीय है कि झारखण्ड में शीघ्र ही शहरी क्षेत्रों में नगर निकाय चुनाव प्रस्तावित है। इसी संदर्भ में आयोजित इस प्रतियोगिता में “मताधिकार का महत्व और जिम्मेदारी” विषय को प्राथमिकता दी गई। विद्यार्थियों ने अपने-अपने तर्कों के माध्यम से मतदान को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

कुलाधिपति बी. एन. साह ने दिया संदेश

इस प्रतियोगिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कुलाधिपति बी. एन. साह ने अपने संदेश में कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं।

विश्वविद्यालय सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना का विकास करते हैं। कुलपति  प्रो (डॉ) रश्मि ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ भी विकसित करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश एवं प्राध्यापक डॉ. सूरज कुमार मिंज द्वारा विजेता विद्यार्थियों को  पुरस्कृत किया गया।

सोनल मिश्रा ने पाया प्रथम स्थान

प्रतियोगिता में यूजी की छात्रा सोनल मिश्रा ने प्रथम स्थान, पीजी की छात्रा काजल कुमारी ने द्वितीय स्थान तथा पीजी के छात्र रिकी पोंटिंग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, विभाग के अन्य व्याख्यातगण एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...