Advertisment

रेलवे प्लेटफार्म पर चोरी के मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार

सिवान : सिवान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे लगातार सघन निगरानी अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर आम्रपाली एक्सप्रेस से मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी का महंगा मोबाइल भी बरामद किया गया है।

सिवान रेलवे स्टेशन पर RPF टास्क टीम द्वारा लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा था

दरअसल, सिवान रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ टास्क टीम द्वारा लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर खड़ी कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस में संदिग्ध गतिविधि करते हुए एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान अर्जुन कुमार गुप्ता उर्फ क्रांति के रूप में हुई है, जो सिवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के तरहोनी गांव का रहने वाला है। युवक का उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है।

Siwan Police 1 22Scope News

बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार बताई जा रही है

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सिवान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को अपना निशाना बनाता था और मौका मिलते ही उनके कीमती सामानों पर हाथ साफ कर आराम से फरार हो जाता था। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई जा रही है। आरपीएफ द्वारा पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी सिवान को सुपुर्द कर दिया गया है। रेल थाना सिवान में आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 29/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(5) में मामला दर्ज किया गया है।

स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है – रेलवे पुलिस

इस कार्रवाई में आरपीएफ टास्क टीम के सउनि शैलेन्द्र कुमार पांडेय, कांस्टेबल अमरेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज साह और कांस्टेबल राम कुमार यादव की अहम भूमिका रही। रेलवे पुलिस का कहना है कि स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और चोरी या आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़े : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सब्जी दुकानदार को रौंदा, मौके पर ही मौत…

रवि कुमार गुप्ता

Bihar LPG e-KYC: गैस सिलेंडर लेने वालों के लिए जरूरी खबर!...

Bihar LPG e-KYC, पटना: बिहार में रसोई गैस का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी...

Patna Metro Project: बिहार सरकार ने पटना मेट्रो के लिए मंजूर...

Patna Metro Project: बिहार सरकार ने पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए ₹628.32 करोड़ के खर्च को मंज़ूरी दी है। यह राशि...

Shivani Sharma Foundation Launch: बच्चों की शिक्षा से महिला सशक्तीकरण तक,...

Shivani Sharma Foundation Launch, मुंबई: भारतीय सिनेमा, फैशन और उद्यमिता से जुड़ीं अभिनेत्री और झारखंड की बेटी शिवानी शर्मा ने सामाजिक क्षेत्र में एक...