सिवान रेलवे स्टेशन पर RPF टास्क टीम की बड़ी कार्रवाई, मौर्या एक्सप्रेस से शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान जिले के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यानी 22 दिसंबर को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश और प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट सीवान सुबाष चंद्र यादव के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट सीवान की टास्क टीम एवं अआशा छपरा ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया

आरपीएफ टास्क टीम ने गाड़ी संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्या एक्सप्रेस के सीवान रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर आगमन के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। रेल पुलिस ने Officers Choice Original Whisky की 61 बोतलें, प्रत्येक बोतल 180 एमएल, कुल मात्रा 10.980 लीटर और कुल अनुमानित कीमत 13,176 रुपए है।

जब्तशुदा शराब को अग्रिम कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग सदर सिवान को सुपुर्द कर दिया गया

पुलिस ने मौके पर ही जब्तशुदा शराब को विधिवत कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग सदर सिवान को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में अपराध संख्या 888/25, धारा 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इमरान अली (19 साल) को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में सउनि शैलेंद्र कुमार पांडेय, आरपीएफ पोस्ट सीवान (वर्तमान टास्क टीम), सउनि आनंद मोहन सिंह, आरपीएफ पोस्ट सिवान, सउनि बृजसुंदर, अआशा छपरा (वर्तमान टास्क टीम), हेड कांस्टेबल परमेंद्र राय, आरपीएफ पोस्ट सिवान, कांस्टेबल शिव प्रसाद तिवारी, आरपीएफ पोस्ट सिवान और कांस्टेबल उपेंद्र कुमार सिंह शामिल है। आरपीएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे परिसर और ट्रेनों में अवैध शराब तस्करी एवं आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। ताकि यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

यह भी पढ़े : साइबर ठगों ने 2 सेवानिवृत्त रेलकर्मी के जीवन भर की कमाई ले उड़े

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Jharkhand Smart Road: झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का...

Jharkhand Smart Road, रांची: झारखंड में पहली 10 लेन स्मार्ट रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की...

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...