Jharkhand विधानसभा में आज पेश हुआ तृतीय अनुपूरक बजट, इस विभाग के लिए आवंटित हुए सबसे ज्यादा राशि…

Jharkhand: Jharkhand विधानसभा में आज बजट सत्र का तीसरा दिन है। सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्य का अनुपूरक बजट पेश किया है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 6 हजार 450 करोड़ रुपए का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया है।

 

ग्रामीण कार्य विभाग को मिले सबसे ज्यादा राशि

इस अनुपूरक बजट में सबसे बड़ा प्रावधान ग्रामीण कार्य विभाग के लिए किया गया है। ग्रामीण कार्य विभाग को 1717.58 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के लिए 779 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जो महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं को मजबूती देगा। राज्य सरकार के बजट में पंचायती राज विभाग को 657.56 करोड़ और ग्रामीण विकास विभाग को 594.88 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

कल्याण विभाग  को 105.35 करोड़ रुपये दिए जाने का प्रस्ताव है

इसके अलावा ऊर्जा विभाग के लिए 281.28 करोड़ रुपए रखे गए हैं, जबकि स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए 323.94 करोड़ रुपए की मांग की गई है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को 407.21 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके अलावा खनन एवं भूतत्व विभाग को 300.21 करोड़, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को 177.97 करोड़, जल संसाधन विभाग को 159.73 करोड़ और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग  को 105.35 करोड़ रुपये दिए जाने का प्रस्ताव है।

 

 

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...