Urban Election 2026: झारखंड में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में 23 फरवरी को मतदान। आज शाम 5 बजे थमेगा प्रचार, 4304 बूथों पर होगी वोटिंग।
Urban Election 2026 रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है। राज्य के 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। इससे पहले शनिवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर संपर्क कर सकेंगे।
Urban Election 2026: आज थमेगा प्रचार, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रांची समेत विभिन्न निकाय क्षेत्रों में मेयर और वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी। सुबह से लेकर देर शाम तक बाइक रैली, पदयात्रा और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से मतदाताओं को रिझाने का प्रयास जारी रहा। कई स्थानों पर सांसदों और विधायकों ने भी अपने समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 22 फरवरी को पोलिंग पार्टियां संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। प्रशासनिक स्तर पर सभी जिलों में तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
Key Highlights
23 फरवरी को 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में मतदान
शनिवार शाम 5 बजे थमेगा चुनाव प्रचार
4304 बूथों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग
43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
एक बूथ पर दो मतपेटी, अलग रंग के मतपत्र से मतदान
Urban Election 2026: 4304 बूथों पर बैलेट पेपर से मतदान
राज्यभर में कुल 4304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस चुनाव में 43,33,574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बैलेट पेपर के माध्यम से 542 मेयर व अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों और 5569 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Urban Election 2026: एक बूथ पर दो मतपेटी और अलग-अलग रंग के मतपत्र
प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो मतपेटियां उपलब्ध रहेंगी। एक मतपेटी में मेयर या अध्यक्ष तथा वार्ड पार्षद दोनों के मतपत्र डाले जाएंगे, जबकि दूसरी मतपेटी रिजर्व के रूप में रखी जाएगी। पहली मतपेटी भरने के बाद दूसरी का उपयोग किया जाएगा।
मेयर और अध्यक्ष पद के लिए हल्के गुलाबी रंग का मतपत्र होगा, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए सफेद रंग का मतपत्र दिया जाएगा। मतदाताओं को मतदान केंद्र पर दोनों पदों के लिए अलग-अलग मतपत्र मिलेंगे।
Highlights


