Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने ससुराल का घर फूंका!

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न हो गया। एक विवाहिता की मौत के बाद आक्रोशित मायके पक्ष ने ससुराल के घर में आग लगा दी, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई।

घरेलू विवाद से तंग आकर कर ली थी आत्महत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार की पत्नी बिंदिया देवी (उम्र लगभग 26 वर्ष) ने कथित तौर पर घरेलू विवाद से तंग आकर घर के पास स्थित कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की खबर जैसे ही मृतका के मायके, हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के घुटवाटांड गांव पहुंची, वहां मातम पसर गया। बताया जाता है कि बड़ी संख्या में मायके पक्ष के लोग श्यामनगर टोला पहुंचे और गुस्से में ससुराल पक्ष के घर पर धावा बोल दिया।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

आक्रोशित परिजनों ने पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी, जिससे घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इसके बाद अग्निशमन दल को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगजनी में शामिल लोगों के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

 

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...

शिक्षा मंत्री ने कहा- NDA सरकार की पहली प्राथमिकता न्याय के...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जनता दरबार और शिक्षा विभाग की कार्यशैली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने...

UltraTech Cement Limited को मिली स्वीकृति, SIPB की 68वीं बैठक में...

पटना : विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष, राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 68वीं बैठक सफलतापूर्वक...