सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले, अब…’

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुने गए। इसके साथ ही अब यह तय हो गया है कि सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। इस बीच विपक्ष के नेता व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि सम्राट चौधरी लालू की पाठशाला के हैं। यह भी कहा कि बिहार अब गुजरात से चलेगा।

तेजस्वी ने मुस्कुराते हुए कहा- अरे भाई जो भी है… लालू जी की पाठशाला के तो हैं…

तेजस्वी यादव से नई सरकार को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया था। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। इसी पर तेजस्वी ने मुस्कुराते हुए कहा कि अरे भाई जो भी है… लालू जी की पाठशाला के तो हैं… बीजेपी को भी अब लालू की विचारधारा के इर्द-गिर्द ही राजनीति करनी पड़ रही है। तेजस्वी ने कहा कि सम्राट चौधरी को तो पहली बार लालू ने ही मंत्री बनाया, विधायक बनाया, उन्हीं की पाठशाला के हैं। चाहे कोई भी हो.. सब लोग तो उसी पाठशाला के हैं।

Tejshwi Yadav 1 22Scope News

‘गुजरात से चलेगी सरकार’

नई सरकार को लेकर राजद नेता ने कहा कि यह जो नई सरकार बन रही है इस पर जनता ने मुहर नहीं लगाई है… और जो भी मुख्यमंत्री बनेगा। सरकार गुजरात से चलेगी। कोई भी मुख्यमंत्री हो… लेकिन जनता से चुनी हुई सरकार नहीं है।

यह भी पढ़े : लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश किया दावा

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...