पाकुड़ में भी अब यात्रियों को मिलेगी Vande Bharat की सुविधा, सांसद निशिकांत दुबे ने कहा…

Pakur: पाकुड़ जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब पाकुड़ के लोग भी वंदे भारत में ट्रैवल कर सकेंगे। अब पाकुड़ स्टेशन पर भी Vande Bharat ट्रेन का ठहराव होगा। ये बातें गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कही है।

 

सांसद निशिकांत दुबे ने मीडिया को किया संबोधित

दरअसल, निशिकांत दुबे पाकुड़ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे, इसी के दौरान सांसद ने पाकुड़ वासियों को बड़ी खुशखबरी दी। निशिकांत दुबे ने कहा- Vande Bharat ट्रेन भागलपुर से सुबह खुलेगी और पाकुड़ होते हुए हावड़ा जाएगी,वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज पाकुड़ रेलवे स्टेशन में होगा।

पानी की कमी के कारण नहीं मिल पा रहा वंदे भारत

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि पाकुड़ रेलयात्रियों को दिल्ली, पंजाब और मुंबई के लिए सीधी ट्रेन की डिमांड काफी दिनों से है और रेलमंत्री ने इस पर संज्ञान भी लिया है और जल्द ही इसका निदान हो जाएगा। सांसद ने कहा कि पाकुड़ में पानी की काफी समस्या है और वाशिंग पिट नहीं रहने के कारण लंबी दुरी की ट्रेनें नहीं मिल पाईं थी।

सांसद ने कहा कि हमारी पार्टी के विधायक और सांसद इस क्षेत्र से नहीं हैं इसलिए यहां की समस्याओं को नहीं रख पा रहे हैं। उन्होंने कहा सदन में गोड्डा की समस्याओं को हम रखते और यहां के सांसद कुछ बोल नहीं पाते हैं, इसलिए विकास नहीं हो पाता है।

 

 

 

 

Jharkhand DEO Transfer: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 42 अधिकारियों का...

Jharkhand DEO Transfer: झारखंड के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में झारखंड शिक्षा सेवा के 42 अधिकारियों का तबादला...

Dhanbad News: शराब फैक्ट्री में आधी रात जांच अभियान, अधिकारियों ने...

Dhanbad News: धनबाद ज़िला प्रशासन और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने देर रात गोविंदपुर के देवली में स्थित एक बेवरेज कंपनी में...

Bihar MLC Oath Ceremony: विधान परिषद के नए सदस्यों ने ली...

Bihar MLC Oath Ceremony: बुधवार को पटना में बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उप-मुख्यमंत्री सम्राट...