Koderma में निकाय चुनाव के लिए तैयारी पूरी, मतदान केंद्रों के लिए मतदान सामग्री किया गया रवाना…

Koderma: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार प्रसार थम चुका है। कल 23 फरवरी को मतदान होंगे। इसी बीच कोडरमा में सभी पोलिंग पार्टी को को मतदान सामग्री देकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। कल जिले के झुमरी तिलैया नगर परिषद, डोमचांच नगर पंचायत और Koderma नगर पंचायत के लिए वोट डाले जाएंगे।

कोडरमा में बना गए इतने मतदान केंद्र

झूम के चले गया नगर परिषद के 28 वार्ड में 68, Koderma नगर पंचायत के 15 वार्ड में 25 और डोमचांच नगर पंचायत के 14 वार्ड 21 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तीनो नगर निकाय में अध्यक्ष पद के लिए 36 प्रत्याशी मैदान में है जबकि 57 वार्ड में 263 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

 

चुनाव आयोग के द्वारा दिया गया निर्देश

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मतदान सामग्री वितरित करने के लिए डिस्पैच सेंटर बनाया गया था, जहां मतदान सामग्री के साथ मतदान कर्मियों को रवाना करते हुए उपायुक्त ऋतुराज और एसपी अनुदीप सिंह ने चुनाव आयोग के गाइडलाइन से अवगत कराते हुए उन्हें कई दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर मतदान केंद्र रवाना हो रहे मतदान कर्मियों ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष के चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रतिबद्धता जताई और कहा कि जो दिशा निर्देश चुनाव आयोग के द्वारा दिया गया है, उसके तहत चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

वही उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि पोलिंग पार्टी को मतदान केंद्रों के लिए सभी सामग्री और जरूरी निर्देश देकर रवाना कर दिया गया है। वहीं एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि कभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से निष्पक्ष होकर भय मुक्त वातावरण में मतदान करने की अपील की।

 

 

 

 

 

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...