देवघर में बड़ा हादसा, रोपवे की ट्राली पत्थर से टकराने से दर्जनों लोग घायल, 96 पर्यटकों के फंसे रहने की खबर

देवघर में बड़ा हादसा, दर्जनों लोग घायल

Deoghar– त्रिकुट पहाड़ पर रोपवे की ट्राली पत्थर से टकराने के एक बड़ा हादसा हुआ है. करीबन एक दर्जन पर्यटकों के घायल और 96 पर्यटकों के फंसे रहने की खबर है. हादसे की खबर मिलते ही NDRF की टीम मौके पर पहुंच गयी है. सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

बताया जा रहा है कि रविवार की शाम त्रिकूट रोपवे जैसे ही डाउन हुआ यूटीपी का स्टेशन का रॉलर अचानक से टूट गया, इसके कारण ट्राली करीबन 40 फीट नीचे खाई में जा गिरी. स्थानीय लोगों की पहल से ट्राली में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला गया. घटना के बाद रोप-वे के सभी कर्मी भाग खड़े हुए. खबर मिलते ही डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसपी सुभाष चन्द्र यादव जाट और एनडीआरएफ की टीम पहुंची गयी. घायलों में अधिकांश लोग बिहार के हैं. रोप-वे में 96 पर्यटकों के फंसे रहने की खबर है.

अफवाहों पर ध्यान नहीं दे- डीसी

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने लोगों से अफवाह से दूर रहने की सलाह दी है. साथ ही अफवाह फैलाने वालो के विरुद्ध नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करने को कहा है ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके.  इस मामले में त्रिकूट साइट इंचार्च ने कहा है कि हम सभी फंसे यात्रियों को निकालने में सफल रहे है. कंपनी यात्रियों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है.

Ranchi Voter List: रांची में 35 वोटरों के नाम हटाने की...

 रांची के सुरसा गांव में 35 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए कथित फर्जी Form-7 जमा करने का मामला सामने आया है। बीएलओ ने...

Ranchi Municipal Corporation: रांची में 350 होर्डिंग और यूनिपोल पर Action,...

रांची में 350 अवैध होर्डिंग, यूनिपोल और विज्ञापन ढांचे हटाये जायेंगे। नगर निगम 10 सितंबर की रात से गैस कटर और क्रेन से कार्रवाई...

Supreme Court Judgment: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, Contract Service भी...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नियमित होने से पहले की Contract, Ad-hoc, Daily Wage और Work Charge सेवा को पेंशन के लिए Qualifying Service...