Advertisment

बाबा बैधनाथ मंदिर परिसर से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाभोड़

Deoghar– बाबा बैधनाथ मंदिर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाभाश किया है. पुलिस ने इस मामले में समस्तीपुर से चार युवकों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इस गिरोह में कुल 25 लोग हैं, जिनके द्वारा मंदिर परिसर में चोरी की घटनाओं को  अंजाम दिया जाता है.

Devoghar 22Scope News

मंदिर थाना प्रभारी मनोज कुमार मल्लिक ने बताया कि 4 फरवरी को एक श्रद्धालु के पर्स को गायब किया था, पर्स में एक लाख 60 हजार नगद, 4 मोबाइल, मंगलसूत्र, झुमका और लॉकेट था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसी फुटेज और तकनीकी शाखा के सहयोग से समस्तीपुर जिले के रोसरा थाना का हिरनिया गांव और उसके आसपास के गांव में छापामारी कर चार अभियुक्तों को 5 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया, सभी अभियुक्तों को कोरना जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया.

इन आरोपियों की गिरफ्तारी बाबा मंदिर थाना की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. अभियुक्तों में से दो का आपराधिक इतिहास रहा है. इनका पहले भी कई मामलों में नाम रहा है. जेल की सजा भी हो चुकी है.  लेकिन गिरोह का सरगना नरेश साव अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर से, सरगना नरेश साव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट-कुलवंत कुमार 

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...