SP की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी नंबर से बातचीत का खुलासा, +92 कोड से चैट

बेतिया : पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. शौर्य सुमन के निर्देशानुसार चलाया गया। जहां थाना अंतर्गत जौकटिया वार्ड संख्या-2 एवं बैठनिया वार्ड संख्या-5 में एक साथ छापेमारी कर चार आरोपितों को चिन्हित किया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जांच में मोबाइल के व्हाट्सएप चैट में पाकिस्तानी कोड +92 से जुड़े नंबरों के साथ बातचीत के प्रमाण मिले हैं – SHO अमर कुमार

थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने मिथिलेश यादव व मुकेश कुमार दोनों निवासी जौकटिया वार्ड संख्या-2 और मोहित कुमार उर्फ आलोक कुमार वार्ड संख्या-5 निवासी को गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चौथे आरोपित की तलाश जारी है। कार्रवाई के क्रम में विभिन्न बैंकों के नौ एटीएम कार्ड, एक पासबुक और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच में मोबाइल के व्हाट्सएप चैट में पाकिस्तानी कोड +92 से जुड़े नंबरों के साथ बातचीत के प्रमाण मिले हैं। बरामद सामग्री को जब्त कर विधिवत सूची तैयार की गई है।

Betia Police 1 2 22Scope News

संदिग्ध गतिविधियों पर आगे भी कड़ी नजर रखी जाएगी – पुलिस

इस मामले में मझौलिया थाना कांड संख्या 193/2026 दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है और जब्त डिजिटल साक्ष्यों की गहन तकनीकी जांच की जा रही है। छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार, डीआईयू टीम बेतिया, पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनुज कुमार ओझा, पुलिस अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम पांडेय, स.अ.नि. सुमन झा एवं थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि संदिग्ध गतिविधियों पर आगे भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सात जिंदा कारतूस व हथियार के साथ चार धाराएं, अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे अपराधी…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!