7 जिंदा कारतूस व हथियार के साथ 4 धाराएं, अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे अपराधी

बेतिया : खबर बेतिया से है जहां मझौलिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते विफल कर दिया। सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए त्वरित छापेमारी शुरू की और संदिग्धों की घेराबंदी कर दी। प्रेसवार्ता में एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मझौलिया शिव मंदिर के पास स्थित आरके ज्वेलर्स के समीप से अक्षय कुमार और पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके ठिकाने से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया गया

तलाशी के दौरान उनके ठिकाने से दो देसी कट्टा, दो पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और चार एंड्रॉयड मोबाइल सहित सिम बरामद किए गए। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में सामने आया कि इस वारदात की योजना में राजा ठाकुर और चंकी पांडेय भी शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी तेज कर दी थी। जांच में यह भी पता चला कि बरामद हथियार पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर निवासी अवनीश कुमार सिंह उर्फ देवा द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। उसे मोतिहारी पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Betia Police 1 1 22Scope News

सभी आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है – पुलिस

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी दल में इंस्पेक्टर विजय कुमार, थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित धर्मेंद्र कुमार, इंद्रजीत पासवान, ओम प्रकाश गुप्ता, मुकेश कुमार पासवान, पुरुषोत्तम पांडेय, विश्वनाथ सिंह, निलेश कुमार, रामदुलार सिंह, राजेश शर्मा और आनंद कुमार आदि शामिल थे। इस मामले में कांड संख्या 192/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Betia Police 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सिवान पुलिस को नशे के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, 3 स्मैकर गिरफ्तार

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...